{"_id":"67398d75175256f3f309d066","slug":"ayushmann-khurrana-looks-attractive-because-of-his-wife-said-about-tahira-kashyap-she-made-me-feminist-2024-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayushmann Khurrana: पत्नी ताहिरा कश्यप को लेकर बोले आयुष्मान खुराना, 'सही साथी आपको ऊंचाइयों पर ले जा सकता है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ayushmann Khurrana: पत्नी ताहिरा कश्यप को लेकर बोले आयुष्मान खुराना, 'सही साथी आपको ऊंचाइयों पर ले जा सकता है'
Sun, 17 Nov 2024 12:08 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:08 PM IST
सार
आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा को लेकर कुछ बातें कही हैं। आयुष्मान खुराना का मानना है कि उनकी पत्नी ने ही उन्हें महिलावादी बनाया है, उन्ही के कारण वे अन्य महिलाओं को आकर्षक लगते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। उनके प्यार की शुरुआत कॉलेज के दिनों में हुई थी। उनकी शादी को भी कई साल हो चुके हैं। शादी के इतने सालों बाद आयुष्मान खुराना ने बताया कि ताहिरा की कौन सी बात उनको महिलावादी बनाया। इससे अन्य महिलाओं को भी वे खास लगते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
निजी जीवन पर होता है असर
एक पॉडकास्ट में आयुष्मान खुराना ने बताया कि उनकी लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी हुई है। विक्की डोनर फिल्म के बाद उनका निजी जीवन भी प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा, "मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि से आने के बाद जब आप एक सार्वजनिक व्यक्ति बन जाते हैं, तो आपको लगता है कि आपको अपने पेशे को अपना 100% देना चाहिए। आपका निजी जीवन पीछे छूट जाता है।"

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
चंडीगढ़ से ही ताहिरा के साथ हैं आयुष्मान
आयुष्मान खुराना ने बताया कि ताहिरा और उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। वे चंडीगढ़ में थे, अच्छे से और खुश रहने से पहले उनके जीवन में बहुत सी परेशानियां आईं। आयुष्मान ने कहा कि उनकी पर्सनल ग्रोथ के लिए भी अपनी पत्नी को ही क्रेडिट देते हैं। उन्होंने कहा, "आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय अपने साथी को चुनना है। सही साथी आपको ऊंचाइयों पर ले जा सकता है"।

आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम @tahirakashyap
आयुष्मान खुराना ने पत्नी के लिए कही ये बात
आयुष्मान खुराना ने कहा कि अब अगर महिलाएं मेरी ओर आकर्षित होती हैं, तो यह मेरी पत्नी की वजह से है। मैं उनकी वजह से एक खास व्यक्ति बन गया हूं। शुरुआती दिनों में उनका कश्यप से कुछ समय के लिए अलगाव हो गया था। उन्होंने बताया, "मैं उस समय चंडीगढ़ में सबसे लोकप्रिय व्यक्ति था और ताहिरा से यह कहते हुए ब्रेकअप कर लिया था, मैं अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं।" हालांकि, छह महीने के भीतर ही उन्हें अपनी गलतियों का एहसास हो गया और वे उनके पास वापस आ गए।