फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor darshan's mother is unhappy with him

'एनएच10' के क्रूर खलनायक से खफा हुई उसकी मां

Mon, 20 Apr 2015 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 20 Apr 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
actor darshan's mother is unhappy with him

मैरी कॉम' में एक विनम्र और सहायक पति की भूमिका निभाने वाले दर्शन कुमार ने 'एनएच10' में एक क्रूर हरियाणवी भाई की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


भले ही उनके इस किरदार को आलोचकों और प्रशंसकों ने सराहा हो, लेकिन खुद दर्शन कुमार की माँ ने थियेटर में अपने लाडले को नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा को चियर्ज़ किया।

कहा जा रहा है कि दर्शन कुमार की माँ सिल्वर स्क्रीन पर उनके इस रूप के देखकर बेहद अपसेट हैं। कहा जा रहा है जब दर्शन की माँ थियेटर में 'एनएच 10' देख रही थी और दर्शन अनुष्का को पीट रहे थे तो वह भी दूसरे दर्शकों के साथ मिलकर अनुष्का को ही चियर्ज़ कर रही थी।
विज्ञापन


एक आंतरिक सूत्र ने खुलासा किया है कि दर्शन कुमार के माता-पिता फिल्मों के इतने शौक़ीन नहीं हैं। लेकिन वह भी दर्शन की फिल्म 'एनएच10' देखने के शौक़ीन थे।

दर्शन कुमार के पिता अपने पूरे परिवार समेत पड़ोसियों के लिए भी टिकट लेकर आए और अपने बेटे की परफॉर्मेंस पर बेहद गर्व महसूस कर रहे थे। लेकिन उनकी माँ दर्शन से बहुत गुस्सा थी। सिर्फ इतना ही नहीं वह इस बात से भी खुश थी कि अनुष्का ने दर्शन को स्क्रीन पर मार डाला।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दर्शन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी माँ ने फिल्म देखने के बाद से लेकर अब तक बात नहीं की है। उन्होंने कहा, "वह बहुत परेशान हैं कि मैंने एक महिला पर इस तरह से हाथ उठाया। उन्होंने मुझसे यह कहकर बात करने से इंकार कर दिया है कि मैं किसी महिला के साथ ऐसा व्यव्हार कैसे कर सकता हूँ, भले ही वह स्क्रीन पर ही क्यों ना हो। अब मुझे इस तरह के किरदार दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed