अर्जुन रामपाल की बहन कोमल नहीं हो पाएंगी NCB के सामने पेश, वकील के हाथ भिजवाई सूचना
- बॉलीवुड ड्रग्स केस में आया अर्जुन रामपाल की बहन का नाम।
- एनसीबी के समन पर नहीं हो पाएंगी पेश।
- वकील के माध्यम से भेजी कोमल रामपाल ने सूचना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में सामने आए ड्रग्स एंगल में एक के बाद एक लगातार कई सेलेब्स फंसते जा रहे हैं। इस मामले में अब एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन को भी शिकंजे में ले लिया है। बीते दिन अर्जुन की बहन कोमल को एनसीबी ने समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था। लेकिन अब कोमल रामपाल ने उन्हें सूचित किया है कि वो पेश नहीं हो पाएंगी।
दरअसल बीते दिन ही एनसीबी की तरफ से कोमल रामपाल को समन भेजा गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने वकील के माध्यम से समन का जवाब भेजा है। खबर के मुताबिक अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल ने अपने वकील के माध्यम से एनसीबी को सूचित किया है कि वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हो पा रही है। हालांकि इसके पीछे क्या वजह है इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है।
Actor Arjun Rampal's sister Komal Rampal, through her lawyer, has informed NCB that she is unable to appear before the agency.
विज्ञापन विज्ञापन
Komal Rampal was summoned by NCB yesterday, in connection with a drugs case — ANI (@ANI) January 7, 2021
बीते दिन ही एनसीबी के एक अधिकारी ने इस बारे में सूचना दी थी कि अर्जुन रामपाल की बहन को समन भेजा गया है। उन्होंने बताया था कि 'ड्रग्स केस में कनेक्शन को लेकर जांच एजेंसी ने अर्जुन रामपाल की बहन को आज समन किया है।' वहीं इससे पहले अर्जुन रामपाल को भी एनसीबी ने दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी पूछताछ हुई थी।
बीते नवंबर महीने में अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी ने छापामारी की थी, जहां एजेंसी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं। एजेंसी ने कहा कि अभिनेता ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से उस दवाई के लिए जिस प्रिस्क्रिप्शन (बैकडेटेड प्रिसक्रिप्शन) का इस्तेमाल किया था उसकी तारीख खत्म हो गई थी।
वहीं इसे लेकर अर्जुन रामपाल का कहना था कि उन्होंने एनसीबी को एक विशेष दर्द निरोधक दवा के प्रिस्क्रिप्शन को भी सौंप दिया है। यह उन्हें दिल्ली के मनोचिकित्सक डॉक्टर की ओर से जारी किया गया था। उन्होंने ड्रग्स के किसी भी लेन-देन से इनकार किया था।
पढ़ें: Bipasha Basu Birthday: 9 साल तक जॉन को डेट करने के बाद बिपाशा ने कर ली थी करण से शादी, ब्रेकअप के बाद हो गई थी ऐसी हालत