बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान को बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। याद दिला दें कि एजाज खान को 18 अप्रैल को मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 24 अप्रैल शुक्रवार को एजाज को जमानत दे दी गई है।
2 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : Social Media
इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के द्वारा दी गई है। एएनआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है। बता दें कि बीती 18 अप्रैल को एजाज खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एजाज के खिलाफ मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद खार पुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
3 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
एजाज खान की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। गौरतलब है कि हाल ही में एजाज खान ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए एक वीडियो साजा किया था जिसमें उन्होंने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एजाज खान को गिरफ्तार करने की मांग होने लगी थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
4 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
बता दें कि एजाज ने इस वीडियो में हिंदु-मुस्लिम भावनाएं भड़काने की कोशिश की थी। उन्होंने सीधे तौर पर कहा था कि देश में होने वाली हर घटना के लिए जिम्मेदार एक मुस्लिम को ही माना जाता है। वहीं इस दौरान उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी को इसका जिम्मेदार ठहराया था। एजाज का आरोप था कि ये सब कोरोना से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही इस वीडियो में एजाज ये भी कहते हैं कि 'ऐसे लोग जो देश में ऐसा कर रहे हैं, उन सब को कोरोना हो जाए।'
5 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं था जब एजाज को गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले भी एजाज को कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। एजाज अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले भी एजाज अपने एक टिकटॉक वीडियो के चलते गिरफ्तार हुए थे। इसके अलावा वो एक मॉडल के साथ मारपीट करने के चलते भी गिरफ्तार हो चुके हैं।