फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   action thriller film Maalik star RajKummar Rao talks about his career says I focus on originality while acting

RajKummar Rao: पुरानी फिल्मों के किरदार से प्रेरणा नहीं लेते राजकुमार राव, बोले- खुद को सीमित नहीं रखना चाहता

Thu, 10 Jul 2025 12:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Jul 2025 12:49 AM IST
सार

RajKummar Rao Movie Maalik: अभिनेता राजकुमार राव फिल्म 'मालिक' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। यह फिल्म रिलीज को तैयार है। इससे पहले एक्टर ने बताया कि वे कोई किरदार कैसे अदा करते हैं?

विज्ञापन
action thriller film Maalik star RajKummar Rao talks about his career says I focus on originality while acting
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

विस्तार

अक्सर सितारे किरदार अदा करते हुए पुरानी फिल्मों के किरदार से प्रेरणा लेते हैं। कनेक्ट करने के लिए पुरानी फिल्मों को देखते हैं। मगर, राजकुमार राव के मामले में ऐसा नहीं है। वे पुरानी फिल्मों से प्रेरणा नहीं लेते, बल्कि अपनी मौलिकता पर फोकस करते हैं। हाल ही में खुद उन्होंने यह बात कही है।

विज्ञापन

पुरानी फिल्मों से प्रेरणा लेने से बचते हैं राजकुमार राव
राजकुमार राव इन दिनों फिल्म 'मालिक' को लेकर सुर्खियों में हैं। वे हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। साथ ही बताया कि वे पुरानी फिल्मों से प्रेरणा नहीं लेते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अभिनेता राजकुमार राव ने बुधवार को कहा कि वे अभिनय करते समय मौलिकता पर ध्यान देते हैं। किसी भी किरदार को निभाने के लिए वे पुरानी फिल्मों से प्रेरित होने से बचने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरदार अदा करते वक्त नहीं देखते पुरानी फिल्म
फिल्म 'मालिक' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में राजकुमार राव के साथ प्रोसेनजीत चटर्जी और मानुषी छिल्लर भी हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर पहुंचे राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या उन्होंने एक्शन भूमिका निभाने के लिए पुरानी फिल्मों से प्रेरणा ली? इस पर राजकुमार राव ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो जब मैं किसी फिल्म की शूटिंग कर रहा होता हूं, तो उस समय मैं उस खास तरह की कोई पुरानी फिल्म देखने की कोशिश नहीं करता। मैं चाहता हूं कि मैं जो भी किरदार निभाऊं, वह पूरी तरह से मौलिक हो और मेरी कल्पना और फिल्म की कहानी से उभरे'।

‘आंखों की गुस्ताखियां’ के प्रीमियर में अरबाज के साथ पहुंचीं वाइफ शूरा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं

किरदारों के साथ प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं राजकुमार राव
अभिनेता ने कहा कि अगर वे अवचेतन मन में किसी पुरानी फिल्म के अच्छे सीन को दोहराने की कोशिश करेंगे तो उनके अभिनय की मौलिकता खत्म हो जाएगी। राजकुमार राव को फिल्मों में अपने किरदार के साथ प्रयोग करने के लिए जाना जाता है। एक्टर ने कहा, 'एक अभिनेता के तौर पर मैं खुद को एक ही भूमिका तक सीमित नहीं रखना चाहता। मैं हर साल कम से कम एक ऐसा किरदार निभाना चाहता हूं, जो आपको चौंका दे और आपको यह सोचने पर मजबूर कर दे कि आपने मुझसे इस तरह के अभिनय की उम्मीद नहीं की थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed