उपलब्धि: विश्वप्रभा पुरस्कार 2022 से सम्मानित से हुए फिल्म निर्देशक गिरीश कासरवल्ली, एक लाख रुपये के साथ मिला प्रशस्ति पत्र
उदिपी विश्वनाथ शेनॉय और प्रभावती शेनॉय द्वारा स्थापित इस पुरस्कार को कन्नड़ और संस्कृति को बढ़ावा देने में कलाकारों के योगदान के लिए दिया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदिपी स्थित संस्कृति विश्व प्रतिष्ठान ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक गिरीश कासरवल्ली को विश्वप्रभा पुरस्कार- 2022 से सम्मानित किया है। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन उदिपी के एमजीएम कॉलेज में किया गया। उदिपी विश्वनाथ शेनॉय और प्रभावती शेनॉय द्वारा स्थापित इस पुरस्कार को कन्नड़ और संस्कृति को बढ़ावा देने में कलाकारों के योगदान के लिए दिया जाता है।
इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। इस साल इस पुरस्कार से सम्मानित हुए गिरीश कासरवल्ली ने इस उपलब्धि पर कहा कि अच्छे सिनेमा को तर्कों की बजाय समाज में स्वस्थ चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी फिल्मों ने हमेशा से ही समाज को संदेश देने की कोशिश की है।
कासरवल्ली ने यह भी कहा कि उनकी फिल्म में प्रकृति के इर्द-गिर्द घूमती है, क्योंकि वह इसकी भव्यता से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों की ज्यादातर शूटिंग मलनाडु, दक्षिण कन्नड़ और तटीय इलाकों में हुई है, क्योंकि वहां हम प्रकृति की सुंदरता से धन्य है।
इस सम्मान समारोह के दौरान अल्वा के अध्यक्ष एम मोहन अल्वा, संस्कृति विश्व प्रतिष्ठान के संस्थापक उदिपी विश्वनाथ विश्वनाथ शेनॉय, प्रभावती शेनॉय और एमजीएम कॉलेज के प्रिंसिपल देवीदास नाइक भी मौजूद थे।