Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर के साथ साउथ इंडस्ट्री में कदम रखेंगी जान्हवी? मार्च से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है, फिलहाल इसे 'एनटीआर 30' कहा जा रहा है।
विस्तार
जान्हवी कपूर इंडस्ट्री के चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं। फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अब जल्द ही वह साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि पिछले काफी वक्त से जान्हवी के साउथ डेब्यू की खबरें मीडिया की सुर्खियों में हैं। हालांकि, बीते दिनों जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने उनके साउथ डेब्यू से इनकार किया था। अब एक बार फिर जान्हवी के साउथ डेब्यू की खबरें सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि जान्हवी की जोड़ी एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ जमेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है, फिलहाल इसे 'एनटीआर 30' कहा जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन कोरटाला शिवा कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक इस प्रोजेक्ट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा और मार्च से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
RC 15 Team: राम चरण समेत आरसी 15 की टीम ने कियारा को दिया स्पेशल मैसेज, इस अंदाज में दी शादी की बधाई
भले ही जान्हवी के पिता बेटी के साउथ डेब्यू से इनकार कर रहे हैं। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि मेकर्स ने हाल ही में जान्हवी को फिल्म के लिए साइन किया है। वह जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ फोटोशूट के लिए टीम से जुड़ेंगी।' दावा तो यह भी किया जा रहा है कि मेकर्स कुछ ही दिनों के अंदर इस फोटोशूट को कराने की प्लानिंग कर रहे हैं।
Comic Con India 2023: सिद्धांत ने बुरी नजर हटाने को भांजी तलवार, राज और डीके पहुंचे ‘फर्जी’ के प्रचार में
बता दें कि एक तरफ जहां बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जान्हवी के साउथ डेब्यू पर बयान दिया तो वहीं, बीते दिनों जूनियर एनटीआर ने एक इवेंट के दौरान फैंस से गुजारिश की थी कि वह उनकी अगली फिल्म के बारे में ज्यादा अपडेट न मांगा करें। एक्टर ने कहा था कि इससे वह और पूरी टीम प्रेशर में आ जाती है। कुछ नया होगा तो वह खुद बताएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में जान्हवी की एंट्री को लेकर एनटीआर कब चुप्पी तोड़ते हैं?
Kangana Ranaut: लेफ्ट और राइट विंग पर खुलकर बोलीं कंगना, यूजर्स ने कहा- इस बारे में तो आपको खुद नहीं पता