फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Kiara Advani Wedding Reception Ram Charan And RC 15 Team Give Blessing Bollywood Couple of Shershaah

RC 15 Team: राम चरण समेत आरसी 15 की टीम ने कियारा को दिया स्पेशल मैसेज, इस अंदाज में दी शादी की बधाई

Mon, 13 Feb 2023 04:25 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 04:25 PM IST
सार

कियारा और सिद्धार्थ की शादी के बाद अभिनेत्री की आने वाली फिल्म आरसी 15 में उनके सह कलाकार राम और पूरी टीम ने शादी की बधाई दी है। आरसी 15 की टीम ने स्पेशल वीडियो साझा किया।

विज्ञापन
Sidharth Kiara Advani Wedding Reception Ram Charan And RC 15 Team Give Blessing Bollywood Couple of Shershaah
ram charan kiara advani rc 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी सात फरवरी को जैसलमेर में हुई थी। शादी के बाद दोनों कलाकार सुर्खियों में हैं। सिड-कियारा ने पहले दिल्ली और फिर उसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। मुंबई वाली पार्टी में बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने शिरकत की, जिनमें काजोल, अजय देवगन, आलिया भट्ट आदि सेलेब्स शामिल हैं। हालांकि कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म आरसी 15 में उनके सह कलाकार राम चरण नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी को बेहद स्पेशल तरीके से शादी की बधाई दी है। 

विज्ञापन


आरसी 15 की टीम ने दी कियारा को शादी की बधाई
दरअसल, राम चरण और कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म आरसी 15 में नजर आने वाले हैं, लेकिन यह टीम सिड कियारा के रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाई। अब उन्होंने बेहद खास अंदाज में कपल को शुभकामनाएं दीं। दरअसल, आरसी 15 की टीम ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें राम चरण, गणेश आचार्य, आरसी 15 के निर्देशक एस शंकर और फिल्म की पूरी टीम नजर आई। टीम के सभी सदस्य अपने हाथों में फूल लेकर कियारा आडवाणी को उनकी शादी पर बधाई देते दिखे। टीम के सभी सदस्य बधाई देते हुए हवा में फूलों उछालते हैं।
विज्ञापन

 

Rakhi-Adil: राखी सावंत के आरोपों पर पति आदिल के वकील ने दिया बयान, बोले- सब पहले से प्लान था

राम चरण कियारा दिखेंगे एक साथ
आपको बता दें कि फिल्म आरसी 15 में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एस शंकर और राम चरण पहली बार साथ दिखाई देंगे। वहीं, इस फिल्म के जरिए शंकर तेलुगू फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। आरसी 15 की शूटिंग हैदराबाद में कुछ वक्त के बाद शुरू होगी। 

कियारा ने रिसेप्शन में पहना इतना महंगा एमरल्ड लेयर्ड डायमंड नेकलेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed