फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Accident Or Conspiracy Godhra Official Trailer ranvir shorey Manoj Joshi Hitu Kanodia Denisha Ghumra

Accident or Conspiracy Godhra Trailer: गोधरा का दर्दनाक ट्रेलर जारी, 22 साल पुराने मामले का सच अब होगा उजागर!

Tue, 25 Jun 2024 05:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 25 Jun 2024 05:39 PM IST
सार

गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया गया है। 22 साल पुराने मामले का सच जानने के लिए हर कोई उत्साहित है। 

विज्ञापन
Accident Or Conspiracy Godhra Official Trailer ranvir shorey Manoj Joshi Hitu Kanodia Denisha Ghumra
एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर के सामने आते ही साल 2002 की दुखद घटना के बारे में चर्चा फिर से शुरू हो गई है, जिससे कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। फिल्म में अभिनेता रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसके बाद से ही हर किसी की निगाहें इसके ट्रेलर रिलीज पर टिकी हुई थीं। 

विज्ञापन

गोधरा कांड का सच उजागर करेगी फिल्म!

'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' गोधरा कांड की जांच के लिए गठित नानावती-मेहता आयोग की रिपोर्ट पर आधारित फिल्म है। ट्रेलर को देखने के बाद वापस से सवाल उठ रहा है कि साबरमती एक्सप्रेस में आग क्यों लगी? इतने सारे लोगों की हत्या और सामूहिक बलात्कार कैसे किया गया? क्या अधिकारियों ने अपनी गैरजिम्मेदारी छुपाने के लिए कहानियां गढ़ीं? जब घटना घटी तो फायर ब्रिगेड और आरपीएफ कहां थे? जानकारी हो कि लोगों के जिंदा जलने से कई लोगों की जान चली गई थी। इस विवादास्पद मामले में न्याय की लड़ाई लड़ते हुए रणवीर शौरी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माता बी.जे. पुरोहित ने जाहिर किया उत्साह 

ओम त्रिनेत्र फिल्म्स के बैनर तले बी.जे. पुरोहित द्वारा निर्मित 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का उद्देश्य गोधरा ट्रेन जलने की घटना के पीछे की सच्चाई को पर्दे पर दर्शाना है। निर्माता बी.जे. पुरोहित बताते हैं, 'लोग गोधरा घटना को 2002 के हिंदू-मुस्लिम दंगों के परिणाम के रूप में जानते हैं, लेकिन वे गोधरा के बाद की घटनाओं को गोधरा से पहले क्यों मानते हैं? गुजरात दंगों के पीछे कौन सी सच्चाई दबा दी गई है? गोधरा कांड के पीछे की सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करने या इसे एक दुर्घटना या तात्कालिक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने में किस तरह की मानसिकता शामिल है? इस घटना में मारे गए 59 लोगों की भावनाओं को जनमानस में आवाज क्यों नहीं दी गई? 27 फरवरी 2002 को गोधरा स्टेशन पर हुई घटना के पीछे की सुनियोजित साजिश पर यह नानावती-शाह मेहता आयोग की जांच के नजरिए से विचार करता है और आयोग की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और सूचनाओं को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करता है।' 

Navya Singh: मैं बेटा से बेटी बनी और अब ‘प्रोफेसर अनुराधा’, ‘कृष्णा मोहिनी’ के किरदार पर नव्या सिंह से बातचीत

विज्ञापन

निर्देशक ने फिल्म को लेकर कही बड़ी बात 

निर्देशक एम.के. शिवाक्ष ने कहा, 'हम पिछले पांच वर्षों से एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा पर काम कर रहे हैं। मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि यह फिल्म इन वर्षों के दौरान व्यापक शोध का परिणाम है। यह कहना गलत होगा कि ट्रेन हमले की योजना थी या नहीं यह पहले से तय है या नहीं, लेकिन फिल्म इन सवालों के जवाब उजागर करती है। यह शोध को विश्वविद्यालय स्तर तक ले जाती है और फिर गोधरा घटना से जुड़ी जानकारी को मेरे नजरिए के फिल्टर के माध्यम से प्रस्तुत करती है।'

Sonakshi-Zaheer Wedding: सुसराल पहुंचते ही सोनाक्षी को मिला खास तोहफा, पति जहीर ने दी करोड़ों की कार

'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' की रिलीज

रणवीर शौरी अभिनीत यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed