देखिए किसकी तारीफ कर रहे हैं अभिषेक बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन जल्द ही भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और श्याम बजाज निर्मित तथा अजय कपूर द्वारा सहनिर्मित 'ऑल इज वेल'में नजर आएंगे। यह एक पारिवारिक फिल्म है।
उमेश शुक्ला निर्देशित 'ऑल इज वेल' 21 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें अभिनेत्री असिन थोट्टुमकल, ऋषि कपूर और सुप्रिया पाठक भी हैं। पहले इस फिल्म में स्मृति ईरानी ने भी एक भूमिका साइन की थी लेकिन मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस रोल से अपना नाम वापस ले लिया।
अभिषेक बच्चन ने लंबे समय से कोई सोलो हिट फिल्म नहीं दी है। एक हीरो के तौर पर उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कम ही चली हैं। इस फिल्म को लेकर अभि काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा वह किसी की जम कर तारीफ भी कर रहे हैं आप भी जानिए किसकी?
ट्विटर पर की तारीफ
अभिषेक बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म 'ऑल इज वेल' में 'बातों को तेरी' गाना देने के लिए संगीतकार-अभिनेता हिमेश रेशमिया और गायक अरिजीत सिंह को धन्यवाद कहा।
अभिषेक (39) ने गाना तैयार करने के लिए रेशमिया और उसे अपनी आवाज से सजाने के लिए अरिजीत को ट्विटर पर धन्यवाद दिया।उन्होंने लिखा, "इतना जबर्दस्त गीत लिखने के लिए आपका शुक्रिया हिमेश। इसे दिल से गाने के लिए आपका शुक्रिया अरिजीत।"