{"_id":"5bbeff0b867a5528740bd149","slug":"abhishek-bahchcan-and-aishwarya-rai-gulab-jamun-delayed-due-to-me-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या और अभिषेक की इस फिल्म में हो रही देरी, #MeToo मूवमेंट का पड़ा असर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या और अभिषेक की इस फिल्म में हो रही देरी, #MeToo मूवमेंट का पड़ा असर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Abhishek
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के फैंस दोनों को बड़े पर्दे पर फिर से एक साथ देखना चाहते हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में दोनों को साइन भी कर लिया गया है लेकिन अब इस फिल्म पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, #MeToo मूवमेंट का असर इस फिल्म पर पड़ा है। अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल की फैंटम फिल्म्स इसे प्रोड्यूस करने वाले थी। विकास बहल पर यौन शोषण के आरोपों के बाद फैंटम को बंद करने का फैसला किया गया। जिसका असर फिल्म पर पड़ा है।
विज्ञापन
मिड डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली थी जिसे अभी रोक दिया गया है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका था। फिलहाल फिल्म के लिए लोकेशन की तलाश की जा रही है। फैंटम फिल्म्स के बंद होने से गुलाब जामुन की टीम भी सकते में है।
विज्ञापन
बता दें कि अगस्त में फिल्म के बारे में आधिकारिक ऐलान किया गया था। करीब 8 साल बाद ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी फिर से पर्देे पर आने की तैयारी में हैं। फिल्म का डायरेक्शन सर्वेश मेवारा करने वाले हैं। ऐश्वर्या राय ने बताया था कि उन्हें फिल्म के बारे में डेढ़ साल पहले अप्रोच किया गया था पर उस समय किसी काम के चलते वो इस पर विचार नहीं कर पाए थे।