फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan opens up about playing an alcoholic in Ghoomer film says I did not touch a drop of alcohol

Abhishek Bachchan: 'शराबी का रोल किया, लेकिन मैंने शराब की एक बूंद नहीं छुई', 'घूमर' के किरदार पर बोले अभिषेक

Fri, 17 Nov 2023 01:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Nov 2023 01:33 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन का कहना है कि इस फिल्म में भले ही वह अल्कोहलिक दिखे हैं, लेकिन इस रोल को करते हुए उन्होंने एक बूंद शराब नहीं ली। उन्होंने बिना अल्कोहल छुए यह रोल निभाया है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan opens up about playing an alcoholic in Ghoomer film says I did not touch a drop of alcohol
घूमर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

इस साल अगस्त में फिल्म 'घूमर' रिलीज हुई थी। आर. बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कोच पैडी के रूप में नजर आए। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में सैयामि खेर ने अनीना का रोल अदा किया, जो क्रिकेट खिलाड़ी है। एक हादसे में अपना दायां हाथ गवां देने वाली अनीना के सामने तमाम चुनौतिया आती हैं। अभिषेक बच्चन फिल्म में अनीना के कोच बने हैं। फिल्म में वह अल्कोहलिक बने दिखे हैं। उन्होंने यह रोल कैसे अदा किया, हाल ही में अभिषेक बच्चन ने इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण रहा पैडी सर का रोल
अभिषेक बच्चन का कहना है कि इस फिल्म में भले ही वह अल्कोहलिक दिखे हैं, लेकिन इस रोल को करते हुए उन्होंने एक बूंद शराब नहीं ली। उन्होंने बिना अल्कोहल छुए यह रोल निभाया है। एक मीडिया बातचीत में अभिषेक बच्चन ने 'घूमर' में पैडी सर का रोल करते हुए सामने आई दिक्कतों और चुनौतियों पर चर्चा की। अभिषेक बच्चन ने कहा, 'पूरी फिल्म की मेकिंग के दौरान मैंने एक बूंद शराब नहीं छूई'। 
विज्ञापन

KWK 8: आलिया भट्ट ने अपने बारे में लोगों की गलतफहमियों पर किया खुलासा, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


किरदार को लेकर कही यह बात
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, 'मैंने बहुत से अभिनेताओं को शराब वाले सीन करते हुए शराब पीते हुए देखा है, क्योंकि इससे उन्हें सीन को वास्तविक दिखाने में मदद मिलती है। लेकिन, मैं कतई ऐसा नहीं करना चाहता था'। अभिषेक बच्चन ने कहा, 'एक शराबी शराब के नशे में सबसे अधिक शांत हो सकता है। नशे में होने पर हो सकता है कि उसका खुद पर कंट्रोल न रहे'। 
Emraan Hashmi: सेट पर कैसा होता है सलमान खान के काम करने का तरीका? इमरान हाशमी ने किया खुलासा

इस ओटीटी पर देखें फिल्म
अभिषेक बच्चन के मुताबिक 'पैडी का रोल अदा करते हुए सतर्क रहना था। मेरे लिए यह किरदार चुनौतीपूर्ण था, इसलिए कुछ अलग फैसले भी लिए'। फिल्म में अभिषेक बच्चन के शराबी के किरदार की काफी तारीफ हुई हैं। बता दें कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा शबाना आजमी भी अहम रोल में नजर आईं। साथ ही अभिताभ बच्चन भी इसमें कैमियो रोल में नजर आए। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।
Akshara Singh: 'छठी मइया करिहा दुलार' का अनोखा रिकॉर्ड, एक ही दिन में रिकार्डिंग और रिलीज भी हो गया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed