फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emraan Hashmi praise his Tiger 3 co star Salman Khan says He has come a long way as an actor

Emraan Hashmi: सेट पर कैसा होता है सलमान खान के काम करने का तरीका? इमरान हाशमी ने किया खुलासा

Fri, 17 Nov 2023 12:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Nov 2023 12:56 PM IST
सार

इमरान हाशमी ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा कि कभी-कभी आप उन्हें सेट पर कोई सीन शूट करते हुए देखते हैं तो कह उठते हैं कि वह इसे कितनी लापरवाही से कर रहे हैं। लेकिन, जब आप उन्हें मॉनिटर पर देखते हैं, तो यह समझते देर नहीं लगती कि सबकुछ सही दिशा में जा रहा है।

विज्ञापन
Emraan Hashmi praise his Tiger 3 co star Salman Khan says He has come a long way as an actor
इमरान हाशमी, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड में 'सीरियल किसर' के नाम से मशहूर हुए अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आ रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म में उनकी नेगेटिव भूमिका है। हाल ही में इमरान ने फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। इसके अलावा उन्होंने सलमान के काम करने का तरीका भी बताया। इस दौरान वह भाईजान की तारीफ करते नजर आए।

विज्ञापन


बोले- 'उन्हें पता है क्या करना है'
एक मीडिया इंटरव्यू में इमरान हाशमी से एक अभिनेता के रूप में सलमान खान के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, 'उन्होंने एक लंबी दूरी तय की है। वह बेहद करिश्माई अभिनेता हैं।  कई बार आपको बहुत ज्यादा एफर्ट नहीं लगाने पड़ते, लेकिन वह दिखते हैं। वह बहुत सहज होकर काम करते हैं, लेकिन उन्हें यह बखूबी पता है कि उन्हें क्या काम करना है'। 
विज्ञापन

Animal: 'एनिमल' के क्लाइमेक्स गाने की रिकॉर्डिंग हुई पूरी, बी प्राक ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है सलमान के काम करने का तरीका
इमरान ने आगे कहा, 'कभी-कभी आप उन्हें सेट पर कोई सीन शूट करते हुए देखते हैं तो कह उठते हैं कि वह इसे कितनी लापरवाही से कर रहे हैं। लेकिन, जब आप उन्हें मॉनिटर पर देखते हैं, तो यह समझते देर नहीं लगती कि सबकुछ सही दिशा में जा रहा है। दरअसल, उनका जो काम करने का तरीका है, यह उनकी इतने वर्षों की मेहनत और अनुभव का नतीजा है'।
KWK 8: आलिया भट्ट ने अपने बारे में लोगों की गलतफहमियों पर किया खुलासा, कह दी यह बड़ी बात

इमरान को नहीं है पार्टी का शौक
इमरान हाशमी ने कहा कि सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने कहा कि बेशक वह और सलमान साथ में ज्यादा बाहर नहीं घूमते, लेकिन एक-दूसरे के साथ उनका व्यवहार काफी अच्छा है। बातचीत में इमरान से पूछा गया कि उन्हें पार्टियां ज्यादा अच्छी क्यों नहीं लगतीं? बीते दिनों शाहरुख की बर्थडे पार्टी से भी वह जल्दी चले गए थे? इस पर एक्टर ने कहा कि मैं पार्टीज का बहुत शौकीन नहीं हूं। इसकी वजह मुझे भी नहीं पता। बात फिल्म 'टाइगर 3' की करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 187.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
KWK 8: आलिया भट्ट ने अपने बारे में लोगों की गलतफहमियों पर किया खुलासा, कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed