फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan Amitabh Bachchan did not wish Aishwarya Rai on birthday fans made many speculation

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या के जन्मदिन पर अभिषेक-अमिताभ ने नहीं किया विश, फैंस ने लगाई कई तरह की अटकलें

Fri, 01 Nov 2024 10:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 01 Nov 2024 10:57 PM IST
सार

आज ऐश्वर्या राय का जन्मदिन (1 नवंबर 1973) है। कुछ घंटे पहले काजोल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ऐश्वर्या राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लेकिन अब तक ऐश्वर्या के पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं नहीं दी हैं। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Amitabh Bachchan did not wish Aishwarya Rai on birthday fans made many speculation
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

विस्तार

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को बॉलीवुड में आदर्श के तौर पर देखा जाता रहा है। बॉलीवुड के कई नए शादी- शुदा जोड़े उनसे प्रेरणा लेते हैं, उनकी तरह अपने रिश्ते को संभाल कर रखना चाहते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की बातें और अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। इनके अलगाव की अफवाह ने बहुत ज्यादा जोर पकड़ा हुआ है। आज जब ऐश्वर्या अपना जन्मदिन मना रही हैं, तो उन्हें बॉलीवुड के कुछ करीबी लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन इन शुभकामनाओं में उनके पति अभिषेक और ससुर अमिताभ की शुभकामनाएं शामिल नहीं हैं। इसके बाद से ही ऐश्वर्या के कुछ फैन तमाम तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं, उन्हें लग रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में कोई तो समस्या चल रही है।

विज्ञापन

Abhishek Bachchan Amitabh Bachchan did not wish Aishwarya Rai on birthday fans made many speculation
श्वेता बच्चन-अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

कहीं अफवाहें सच तो साबित नहीं होने वाली 
ऐसा भी नहीं है कि अभिषेक और अमिताभ बच्चन बहुत निजी किस्म के व्यक्ति हों और सोशल मीडिया का इस्तेमाल ना करते हों। ये दोनों ही समय-समय पर अपने जीवन और फिल्मों से जुड़ी बातें अपने अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हैं। उन्होंने कई बार ऐश्वर्या को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर दी हैं। लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग है। इस बार अभिषेक और अमिताभ ने ऐश्वर्या को अब तक सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दी हैं। ऐसा ही हाल वैसे ऐश्वर्या का भी है। वह भी पहले अभिषेक को उनकी फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर सपोर्ट करतीं, लेकिन अब ऐसा नजर नहीं आ रहा है। अभिषेक की आने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर ऐश्वर्या ने कोई समर्थन नहीं दिखाया है। जबकि अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता ने फिल्म को लेकर उनका हौंसला बढ़ाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भी देर से किया अभिषेक ने विश 
वैसे पिछले साल भी अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन को देर से सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ऐश्वर्या की फोटो लगाई और नीचे लिखा- हैप्पी बर्थडे। इस मैसेज में उनका अपनी पत्नी के प्रति गहरा प्यार कहीं नजर नहीं आया। इस बार तो अलग ही कहानी है, अभिषेक ने ऐश्वर्या को शुभकामनाएं दी ही नहीं। 

विज्ञापन

Abhishek Bachchan Amitabh Bachchan did not wish Aishwarya Rai on birthday fans made many speculation
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या ने फिल्मों से भी दूरी बनाई है 
इन दिनों ऐश्वर्या राय ने फिल्मों से भी दूरी बनाकर रखी हुई है। इस साल उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। आखिर बार वह तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आईं। समय-समय पर वह अपनी बेटी आराध्या के साथ सोशल इंवेट में जरूर नजर आ जाती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed