फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aankhon Ki Gustaakhiyan shoot wrap up vikrant massey share video with Shanaya Kapoor Love Deception Surprise

Aankhon Ki Gustaakhiyan: खत्म हुई 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग, विक्रांत ने शेयर किया वीडियो, लिखा नोट

Mon, 10 Mar 2025 10:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 10 Mar 2025 10:42 PM IST
सार

Aankhon Ki Gustaakhiyan: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे विक्रांत ने फिल्म के रैप अप का एक खास वीडियो शेयर करते हुए एक खास नोट भी लिखा है।
 

विज्ञापन
Aankhon Ki Gustaakhiyan shoot wrap up vikrant massey share video with Shanaya Kapoor Love Deception Surprise
खत्म हुई 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग के दौरान का एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ सनाया कपूर भी नजर आ रही हैं। साथ ही विक्रांत ने वीडियो के साथ जानकारी दी है कि इस फिल्म की शूटिंग रैप अप हो चुकी है। इसके साथ ही विक्रांत ने एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

विक्रांत मैसी का इंस्टाग्राम पोस्ट
'12वीं फेल' फेम बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का रैप अप वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'प्यार, धोखा और आश्चर्यजनक - एक पैकेज आपके रास्ते में है। आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग पूरी हुई। जल्द ही बड़े पर्दे पर मिलते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)


विज्ञापन
विज्ञापन

शनाया का इंस्टाग्राम पोस्ट
शनाया ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में शनाया हाथ में अपनी आगामी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का एक क्लिपबोर्ड पकड़े नजर आईं। इस पोस्ट के साथ शनाया ने कैप्शन में लिखा था, 'ग्रेटफुल'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤍 (@shanayakapoor02)


विज्ञापन

आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग कहा हुई है
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग मुंबई, मसूरी और यूरोप के अलावा भी कई खास लोकेशन पर हुई है। यह मूवी इस साल 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण मानसी और वरुण बागला अपने बैनर मिनी फिल्म्स के तहत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन संतोषी सिंह कर रहे हैं। यह एक लव स्टोरी होगी, जिसे निरंजन अयंगर और मानसी बागला ने लिखा है। म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है।

यह भी पढ़ें:
Robinhood: 'रॉबिनहुड' से केतिका का सॉन्ग 'अधि धा सरप्रिसु' हुआ रिलीज, फैंस को है नितिन की फिल्म का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed