{"_id":"68921ccf722292c14f0a4c53","slug":"aanand-l-rai-will-take-legal-action-over-ai-changed-climax-of-raanjhanaa-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raanjhanaa: ‘रांझणा’ का क्लाइमैक्स AI से बदलने पर लीगल एक्शन लेंगे आनंद एल राय, मिलेगा इस एक्टर का साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raanjhanaa: ‘रांझणा’ का क्लाइमैक्स AI से बदलने पर लीगल एक्शन लेंगे आनंद एल राय, मिलेगा इस एक्टर का साथ
Tue, 05 Aug 2025 08:32 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 05 Aug 2025 08:32 PM IST
सार
फिल्म ‘रांझणा’ को हाल ही में री-रिलीज किया गया, लेकिन इसके तमिल वर्जन के क्लाइमैक्स को प्रोडक्शन हाउस ने AI के जरिए बदल दिया। इस बात से फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय नाराज हैं। अब वह इस मामले में लीगल एक्शन लेने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
निर्देशक आनंद एल रॉय, अभिनेता धनुष
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों डायरेक्टर आनंद एल राय, एक्टर धनुष और बाकी स्टार कास्ट को बिना बताए ‘रांझणा’ की प्रोडक्शन कंपनी ने AI के जरिए इस फिल्म का क्लाइमैक्स बदल दिया। तमिल वर्जन में बदले हुए क्लाइमैक्स के साथ फिल्म को री-रिलीज भी किया गया। इस बात से आनंद एल राय और धनुष दोनों ही खफा हैं। अब ये मिलकर लीगल एक्शन लेने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
लीगल एक्शन की बात कर रहे हैं आनंद एल रॉय
अपने स्टेटमेंट में आनंद एल राय कहते हैं, ‘मैं अपनी बाकी फिल्मों को लेकर बहुत चिंता में हूं। धनुष भी चिंता में हैं। हम अपने क्रिएटिव कंटेंट को ऐसे बाहरी दखल से बचाने और उसे बचाए रखने के लिए जुडिशिएल तरीकों को खोज रहे हैं, उन पर विचार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
क्या हुआ क्लाइमैक्स में बदलाव
बताते चलें कि फिल्म ‘रांझणा’ के तमिल क्लाइमैक्स में कुंदन (धनुष) हॉस्पिटल के बैड पर आंखें खोलता है, उठ खड़ा होता है। उसके दोस्त बिंदिया (स्वरा भास्कर) और मुरारी (जीशान अयूब) खुश होते हैं। इसके बाद बनारस की गलियों में बड़ा और छोटा कुंदन दिखाए जाते हैं और फिल्म खत्म हो जाती है। जबकि आनंद एल राय निर्देशित ‘रांझणा’ में कुंदर आखिर में मर जाता है। कुंदन का मरना ही फिल्म को अलग और खास बनाता है। फिल्म के अंत के साथ की गई इसी छेड़छाड़ से आनंद एल राय नाराज हैं।
विज्ञापन
धनुष ने ट्विट करके जाहिर की थी नाराजगी
धनुष ने कुछ दिन पहले एक्स (ट्विटर) पर एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, 'फिल्म रांझणा के क्लाइमैक्स को एआई के जरिए बदलकर री-रिलीज किया गया। फिल्म के इस बदलाव ने मुझे डिस्टर्ब कर दिया है। इस बदलाव ने फिल्म की आत्मा को ही छीन लिया है। मेरे एतराज के बावजूद फिल्म में बदलाव किया। यह वह फिल्म नहीं है जिसे मैंने 12 साल देखा था। AI का ऐसा इस्तेमाल आर्ट, आर्टिस्ट के लिए चिंता की बात है। इससे सिनेमा को खतरा है।'