{"_id":"592bfdb04f1c1bd657bdada2","slug":"aamir-khan-starer-film-thugs-of-hindostan-logo-out-film-to-be-release-on-diwali-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का लोगो आउट, अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का लोगो आउट, अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Mon, 29 May 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान
आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का लोगो सामने आ गया है। इसे ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
ट्विटर पर शेयर करते हुए तरण आदर्श ने लिखा, 'और यहां है 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का लोगो। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म दिवाली 2018 में रिलीज होगी।'
विज्ञापन
And here's the logo of #ThugsOfHindostan... Stars Amitabh Bachchan, Aamir Khan, Katrina Kaif, Fatima Sana Shaikh... Diwali 2018 release. pic.twitter.com/t6FDRH9dMe
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) May 29, 2017
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। बता दें कि कैटरीना ने 'धूम 3' और फातिमा ने 'दंगल' में आमिर के साथ काम किया है।
यशराज बैनर तले बन रही ये फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग पांच जून से यूरोप में शुरू होने वाली है। यहां इस फिल्म का अहम हिस्सा शूट किया जाना है। दर्शकों को इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है।