फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir khan like 'dangal game' very much

महाभारतकालीन खेल ‘दंगल’ आमिर के दिल के करीब

Thu, 22 Dec 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 22 Dec 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan like 'dangal game' very much
- फोटो : bollywood hungama

अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ पूरी तरह कुश्ती पर आधारित है, यह सबको पता है। लेकिन यह बेहद कम लोगों को ही पता होगा कि आमिर की इस खेल पर नजरें कब से टिकी हैं? महाभारत महाकाव्य को पढ़ने के समय से ही आमिर खान की निगाहें इस खेल पर टिकी रही हैं और जैसे ही उन्हें महावीर फोगट की कहानी पता चली, उन्होंने झट इस पर फिल्म बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। 

विज्ञापन


इस बारे में आमिर कहते हैं कि महाभारत काल में कुश्ती का बड़ा बोलबाला था। पांडवों में भीम कुश्ती के महारथी थे। महाभारत युद्ध का नतीजा भीम-दुर्योधन के आखिरी दंगल से हुआ था। जहां भीम ने दुर्योधन को परास्त कर जीत की औपचारिकता पूरी की थी। आज भी भारत के कई गांवों और शहरों में नागपंचमी के दिन दंगल का आयोजन होता है। हरियाणा और यूपी समते कई राज्यों में आज भी अखाड़े हैं। साधु-संतों से लेकर नौकरीपेशा तक के लोग कुश्ती करते हैं। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि कुश्ती भारत के जहन में में बसती है।
विज्ञापन


आमिर इस बात से उत्साहित है कि अब इसी कुश्ती पर आधारित उनकी फिल्म दंगल आ रही है, जिसमें महिला पहलवानों की वास्तविक घटनाओं और उनकी यात्रा को बेहतर ढंग से फिल्माया गया है। लड़की और कुश्ती सुनकर थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि कुश्ती हमेशा से लड़कों का खेल मानी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन महावीर फोगट जैसे पहलवान ने अपनी बेटियों को इस काबिल बनाया कि वे देश और विदेश में भारत के खेल दंगल का नाम रोशन कर सकें। महावीर के लिए पुरुष प्रधान समाज में बेटियों को कुश्ती सिखाना और दंगल में उतारना आसान कभी नहीं रहा।


इन्हीं सारी चुनौतियों और दृढ़ निश्चय की कहानी है आमिर खान की दंगल। आमिर की पिछली फिल्म ‘पीके’ के दो साल बाद रिलीज हो रही ‘दंगल’ को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और नोटबंदी के दौर में जिस तरह से लोगों को दंगल का इंतजार है, उससे आमिर को भी लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई मायूसी को दूर कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed