फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan is not ready to do film vikram vedha remake with saif ali khan

Exclusive: आमिर ने विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक को दिखाई लाल झंडी, सैफ के साथ नहीं करेंगे फिल्म

Mon, 02 Dec 2019 07:50 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
aamir khan is not ready to do film vikram vedha remake with saif ali khan
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मशहूर अभिनेता आर माधवन और दक्षिण भारतीय फिल्मों के नए सुपरस्टार बनकर उभरे अभिनेता विजय सेतुपति की चर्चित फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक को फिर ग्रहण लग गया है। आमिर खान ने इस फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए हामी भर रखी है लेकिन फिल्म के दूसरे हीरो के तौर पर सैफ अली खान का नाम फाइनल किए जाने के बाद से ये फिल्म ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है।
विज्ञापन


दो साल पहले तमिल में रिलीज हुई फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक राइट्स निर्माता निर्देशक नीरज पांडे ने फिल्म की रिलीज के साथ ही खरीद लिए थे। मूल फिल्म की निर्देशक जोड़ी गायत्री और पुष्कर को ही इस फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन करने के लिए साइन किया गया है। नीरज पांडे और इस निर्देशक जोड़ी के बीच फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए लिए जाने वाले सितारों को लेकर शुरू से खींचतान चलती रही है।
विज्ञापन


 

गायत्री और पुष्कर विक्रम वेधा को हिंदी में माधवन और शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते रहे हैं। इस बारे में माधवन और शाहरुख की आपस में लंबी बातचीत भी हुई लेकिन नीरज पांडे इस हिंदी में अपने हिसाब से बनाना चाह रहे थे। माधवन और शाहरुख की जोड़ी पर नीरज का वीटो लगने के बाद से ही ये फिल्म अधर में लटकी है। गायत्री और पुष्कर को उन्होंने फिल्म की हिंदी पटकथा और फिल्म की कास्टिंग से भी अलग कर रखा है। पिछले साल नीरज ने विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक की पटकथा तैयार करने के बाद इसे कई सितारों को सुनाया था। इस साल के मध्य में आमिर खान ने भी ये पटकथा सुनी और इसके लिए हामी भर दी।

विक्रम वेधा में आमिर के विलेन का किरदार करने के लिए हां करने के बाद ये फिल्म एकाएक फिर से चर्चा में आई लेकिन फिल्म के हीरो के तौर पर कोई बड़ा हीरो काम करने को तैयार नहीं हुआ। फिल्म लाल कप्तान की रिलीज से पहले सैफ अली खान के इस फिल्म में शामिल होने की बात सामने आई लेकिन लाल कप्तान के फ्लॉप होते ही ये फिल्म फिर से ठंडे बस्ते में है। आमिर खान के करीबी सूत्रों की मानें तो वह अपनी निर्माणाधीन फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी होने के बाद विक्रम वेधा शुरू नहीं कर रहे हैं।
 

Bigg Boss 13: वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले बोलीं मुधरिमा तुली, 'मैंने कोई योजना नहीं बनाई है'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed