फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Host Dinner For The Grey Man Director Russo Brothers and Dhanush

The Grey Man: रुसो ब्रदर्स के लिए आमिर खान ने होस्ट किया ट्रेडिशनल गुजराती डिनर, किरण राव भी रहीं मौजूद

Thu, 21 Jul 2022 06:33 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 21 Jul 2022 06:33 PM IST
सार

आमिर खान ने 'द ग्रे मैन' के डायरेक्टर रुसो ब्रदर्स के लिए डिनर का आयोजन किया था। वह फिल्म के प्रीमियर में नहीं पहुंच पाए थे, जिसके बाद उन्होंने फिल्म की कास्ट को अपने घर पर बुलाया।

विज्ञापन
Aamir Khan Host Dinner For The Grey Man Director Russo Brothers and Dhanush
आमिर खान के साथ रुसो ब्रदर्स, धनुष, किरण राव और फिल्म की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड निर्देशक रुसो ब्रदर्स इन दिनों अपनी फिल्म 'द ग्रे मैन' के प्रमोशन के लिए भारत आए हुए हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में साउथ स्टार धनुष, रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। बीती रात मुंबई में रुसो ब्रदर्स ने इस फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया था, जिसमें बी टाउन के सितारों ने शिरकत की थी। लेकिन आमिर खान इसका हिस्सा नहीं बन पाए थे, जिसके भरपाई उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से डिनर पार्टी का आयोजन करके की है।

विज्ञापन

गुजराती खाने खिलाया
दरअसल, आमिर खान को  'द ग्रे मैन' के प्रीमियर के लिए बुलाया गया था, लेकिन अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में व्यस्त होने के चलते वह इसका हिस्सा नहीं बन पाए थे। ऐसे में आमिर खान ने 'द ग्रे मैन' की पूरी कास्ट को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया था, जिसमें रुसो ब्रदर्स, धनुष और सभी फिल्म से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। यहां आमिर खान ने सभी को गुजराती खाना खिलाया, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट शेफ को बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन शेफ बुलाए गए
आमिर खान खुद भी गुजराती खाने के बहुत शौकीन हैं। ऐसे में उन्होंने डिनर को बेहतरीन बनाने के लिए गुजराती शेफ्स को बुलवाया था, जिनकी जिम्मेदारी सभी मेहमानों को बढ़िया टेस्ट देने की थी। आमिर ने अलग-अलग जगह से इन शेफ्स को इस डिनर पार्टी के लिए बुलाया था। इस मौके पर उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी मौजूद थीं। वहीं, पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गाने रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगा, जो 1994 में आई ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed