फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal Singh Chaddha Upcoming Movie of Aamir Khan Release Date Confirmed, Will be Released on Baisakhi April 14, 2022

Laal Singh Chaddha Release Date: इस दिन होगी रिलीज आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, अभिनेता ने जारी अटकलों पर लगाया विराम

Fri, 21 Jan 2022 06:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 21 Jan 2022 06:23 PM IST
सार

आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है। दावा था कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं, अब आमिर खान प्रोडक्शन ने इस पर बयान जारी किया है।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Upcoming Movie of Aamir Khan Release Date Confirmed, Will be Released on Baisakhi April 14, 2022
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कोरोना वायरस की वजह से बीते कुछ ही दिनों में कई अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में दावा किया जा रहा था कि आमिर खान भी अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करेंगे। दूसरी तरफ ये भी अफवाह थी कि ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की वजह से भी आमिर खान अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल सकते हैं क्योंकि दोनों फिल्म एक ही दिन आ रही हैं। इन सब खबरों ने फैंस को निराश कर दिया था लेकिन अब आमिर खान ने इन अफवाहों पर रोक लगाते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदली जाएगी।

विज्ञापन

 

Laal Singh Chaddha Upcoming Movie of Aamir Khan Release Date Confirmed, Will be Released on Baisakhi April 14, 2022
आमिर खान - फोटो : Instagram

आमिर खान प्रोडक्शन में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि फिल्म तय समय यानी 14 अप्रैल 2022 को बैसाखी के दिन ही रिलीज हो रही है। इस पोस्ट में प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया कि फिल्म की रिलीज डेट को बदलने वाली सभी तरह की खबरें बिल्कुल गलत हैं और इसी वजह से इस तरह की खबरों पर विश्वान न करें। वहीं, आगे इस पोस्ट में प्रोडक्शन हाउस ने फैंस का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम उन सभी का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने इस फिल्म को पूरा करने के सफर में हमारा साथ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha Upcoming Movie of Aamir Khan Release Date Confirmed, Will be Released on Baisakhi April 14, 2022
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ एक ही दिन यानी 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में ये दिन फिल्मी दुनिया के लिए काफी खास होने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की भिड़ंत होती हुई नजर आएगी। दावा किया जा रहा था कि ‘केजीएफ’ की वजह से ‘लाल सिंह चड्ढा’ के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है लेकिन आमिर खान प्रोडक्शन के इस पोस्ट से साफ है कि वह साउथ इंडस्ट्री की इस फिल्म से नहीं डर रहे हैं।

विज्ञापन

Laal Singh Chaddha Upcoming Movie of Aamir Khan Release Date Confirmed, Will be Released on Baisakhi April 14, 2022
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें आमिर खान ने सिख का किरदार निभाया है। आमिर खान की ये फिल्म हॉलीवुड की क्लासिकल फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के जरिए आमिर और करीना तीसरी बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। पहले दोनों फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ और ‘तलाश’ में साथ नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed