फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aadar Jain break silence on his Tara Sutaria timepass comment It is unfair for family

Aadar Jain: आदर जैन ने 'टाइमपास' वाले कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- यह उनके और परिवार के लिए सही नहीं

Tue, 18 Mar 2025 01:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 18 Mar 2025 01:53 PM IST
सार

Aadar Jain: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता-निर्माता राज कपूर के नाती आदर जैन की शादी पिछले महीने खूब चर्चा में रही। आदर, रणबीर कपूर और करीना कपूर खान के चचेरे भाई हैं। उनकी शादी में पूरा कपूर परिवार मौजूद था। लेकिन शादी के जश्न से ज्यादा, आदर के एक कमेंट ने सारा मामला सुर्खियां में बदल दिया। अब आदर ने अपने इस कमेंट पर सफाई दी है।

विज्ञापन
Aadar Jain break silence on his Tara Sutaria timepass comment It is unfair for family
आदर जैन ने अपने दिए कमेंट पर दी सफाई - फोटो : इंस्टाग्राम@aadarjain

विस्तार

आदर और अलेखा ने 21 फरवरी को शादी की थी। इसमें करीना, रणबीर, करिश्मा, आलिया भट्ट, नीतू कपूर जैसे सितारे शामिल हुए। शाहरुख खान और रेखा भी समारोह में आए। वहीं आदर ने अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी के लिए मेहंदी समारोह में अपने पिछले रिश्तों को "टाइमपास" कहा। कई नेटिजेंस को लगा कि यह कमेंट उनकी पूर्व प्रेमिका तारा सुतारिया के लिए था। अब इस कमेंट को लेकर आदर ने अपनी बात को सामने रखा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

आदर ने अपने कहे कमेंट पर दी सफाई
टाइम्स ऑफ इंडिया के एक इंटरव्यू में आदर ने सफाई देते हुए कहा कि लोगों ने उनके कमेंट से एक छोटी क्लिप को बाहर निकाला और अपनी मर्जी से राय बना ली। उन्होंने 20 साल कहा था, ना कि चार साल, जैसा कुछ लोगों ने सोचा। आदर ने बताया कि अलेखा उनकी सबसे पुरानी दोस्त हैं और वे दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। उन्होंने कहा, "हर किसी का अतीत होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी के बारे में बुरा बोला जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर का विवादित कमेंट
आदर ने कहा, "मैंने हमेशा अलेखा से प्यार किया और उसके साथ रहना चाहता था। इसके लिए मुझे 20 साल का लंबा सफर करना पड़ा। यह इंतजार सही था, क्योंकि मुझे अलेखा जैसी खूबसूरत महिला से शादी करने का मौका मिला।" इस बयान से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोगों ने आदर की आलोचना की और कहा कि यह तारा सुतारिया का अपमान है, जिसके बाद तारा की मां टीना ने भी सोशल मीडिया पर आदर पर तंज कसा था।

यह भी पढ़ें:
Pankaj Tripathi: बेटी आशी के म्यूजिक वीडियो के डेब्यू पर इमोशनल हुए पंकज त्रिपाठी, बोले- उसकी जर्नी देखने...
विज्ञापन

कौन हैं आदर जैन
आदर जैन, रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं, रीमा जैन, राज कपूर की बेटी हैं। हाल ही में आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने गोवा में धूमधाम से शादी की। शादी से पहले आदर ने अलेखा को समुद्र किनारे प्रपोज किया था और उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलेखा से पहले आदर, तारा सुतारिया के साथ रिश्ते में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed