Gandhi Godse Ek Yudh: विवादों में घिरी गांधी गोडसे एक युद्ध के पक्ष में एआर रहमान, निर्देशक को लेकर कही यह बात
‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह विवादों में आ गई थी। फिल्म में कथित रूप से महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने का आरोप लगा था।
विस्तार
राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की मुलाकात होती तो क्या होती ये दिखाया गया है। ऐसे में ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह विवादों में आ गई थी। फिल्म में कथित रूप से महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने का आरोप लगा था। अब इस मामले पर एआर रहमान निर्देशक राजकुमार संतोषी के पक्ष में आ गए हैं।
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने कहा, लोगों ने फिल्म नहीं देखी और उससे पहले ही मान लिया कि ट्रेलर एक पक्षीय है। लोगों ने फिल्म मेकर्स पर भरोसा करना बंद कर दिया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि फिल्ममेकर किसी एक पक्ष को लेकर फिल्म बनाते हैं। इसलिए दुर्भाग्य से इस फिल्म के निर्देशक भी इस दुर्भावना का शिकार हो रहे हैं।
Lost: ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार यामी गौतम की 'लॉस्ट', क्राइम रिपोर्टर के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री
'गांधी गोडसे एक युद्ध' के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने हाल ही में मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। पत्र में उन्होंने लिखा था कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। वहीं, फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी राजकुमार संतोषी को विरोध का सामना करना पड़ा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाकर गांधी अमर रहे के नारे लगाए थे।
Arshad Warsi: जेल की सलाखों के पीछे नजर आए मुन्नाभाई और सर्किट, फिर जमेगी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी
बता दें कि 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी ने नौ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म से राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी और दीपक अंतानी ने डेब्यू किया है। वहीं, चिन्मय मंडलेकर भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आए। इसके अलावा अगले साल राजकुमार संतोषी सनी देओल के साथ भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित फिल्म 'लाहौर: 1947' लेकर आ रहे हैं।
Gadar 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी गदर 2, फिर तारा सिंह बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सनी देओल