फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam Dhar starrer Lost to release on ott platform ZEE5 Aniruddha Roy Chowdhury

Lost: ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार यामी गौतम की 'लॉस्ट', क्राइम रिपोर्टर के किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री

Thu, 26 Jan 2023 01:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 26 Jan 2023 01:51 PM IST
सार

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित 'लॉस्ट' को कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है, जहां इसे काफी पसंद किया गया। वहीं, अब फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Yami Gautam Dhar starrer Lost to release on ott platform ZEE5 Aniruddha Roy Chowdhury
लॉस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम जल्द ही अपनी नई फिल्म के साथ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। यामी की फिल्म 'लॉस्ट' की ओटीटी रिलीज डेट का एलान हो गया है। जी स्टूडियोज और नमह पिक्चर्स द्वारा निर्मित, यह फिल्म एक इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर है। फिल्म में यामी के अलावा पंकज कपूर, राहुल खन्ना, नील भूपलम, पिया बाजपेयी और तुषार पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन


इस दिन होगी स्ट्रीम 
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित 'लॉस्ट' को कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है, जहां इसे काफी पसंद किया गया। 'लॉस्ट' को शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल 2022, अटलांटा इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2022 और 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। वहीं, अब इन फिल्म फेस्टिवल के बाद 'लॉस्ट' 16 फरवरी को जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।
विज्ञापन

Pathaan: सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही पठान, IMDb पर हुई फुस्स, मिली महज इतनी रेटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह है कहानी
'लॉस्ट' को श्यामल सेनगुप्ता ने लिखा है। वहीं, फिल्म के डायलॉग रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म की कहानी की कोलकाता पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में यामी एक क्राइम रिपोर्टर है, जो एक युवा थिएटर एक्टिविस्ट के अचानक गायब होने के पीछे की सच्चाई पता लगाने की कोशिश में लगी है। इसमें क्राइम रिपोर्टर बनी यामी के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। वहीं, अब फिल्म जल्द ही जी5 पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
Gadar 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी गदर 2, फिर तारा सिंह बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सनी देओल
 
इन फिल्मों में आईं नजर
यामी गौतम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इससे पहले पिछले साल आई ‘अ थर्सडे’ और ‘दसवीं’ में नजर आई थीं, जो दोनों ही ओटीटी पर ही रिलीज हुई थीं। इसके अलावा वह 'काबिल', 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक', 'भूत पुलिस' सहित कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
Arshad Warsi: जेल की सलाखों के पीछे नजर आए मुन्नाभाई और सर्किट, फिर जमेगी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed