{"_id":"574c2d834f1c1b7b28109633","slug":"a-r-rahman-conferred-with-japan-s-fukuoka-prize-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान के प्रतिष्ठित 'फुकोका अवार्ड' से नवाजे गए एआर रहमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जापान के प्रतिष्ठित 'फुकोका अवार्ड' से नवाजे गए एआर रहमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 May 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्कर अवार्ड विजेता भारत के मशहूर संगीतकार एआर रहमान के काम को जापान ने भी सराहा है। रहमान को जापान के प्रतिष्ठित 'फुकोका अवार्ड' से नवाजा गया है। वर्ष 2016 के लिए दिए गए ईनामों में रहमान को ग्रांड प्राइज से नवाजा गया है। अपने क्षेत्र में शानदार काम के लिए जापान में हर साल दिए जाने वाले इन पुरस्कारों की काफी प्रतिष्ठा है। रहमान को दुनियाभर में अपने संगीत का लोहा मनवाने के लिए ये पुरस्कार दिया गया है।
फुकोका प्राइज की वेबसाइट के अनुसार, रहमान को ग्रांड प्राइज से नवाजा गया जबकि पाकिस्तान की यासमीन लारी को आर्ट और कल्चर प्राइज 2016 दिया गया है। लारी ने एतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए कापी काम किया है। एकेडमिक कैटेगरी में फिलीपिंस के इतिहासकार एंबेथ आर. ओकांपो को ईनाम मिला है।
जापान के शहर फुकोका के नाम पर दिए जाने वाले ईनाम, फुकोका प्राइज के साथ-साथ फुकोका एशियन कल्चर प्राइज के नाम से भी जाने जाते हैं। जो एशिया में बेहतरीन काम करने वाले को दिए जाते हैं। इस पुरस्कार की तीन श्रेणियां हैं। ग्रांड प्राइज, एकेडेमिक प्राइज और आर्ट एंड कल्चर प्राइज। 2015 में भारतीय इतिहासकार रामचन्द्र गुहा को एकेडेमिक प्राइज से नवाजा गया था।