{"_id":"39a01af527d161cef7d175836f1a64ba","slug":"a-film-on-ratan-tata","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रतन टाटा पर बनने जा रही है फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब रतन टाटा पर बनने जा रही है फिल्म
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 02 Jan 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
उद्योगपति रतन टाटा पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म के लिए हीरो का नाम भी एनाउंस हो गया है।
विज्ञापन
मशहूर उद्योगपति जेआरडी टाटा के जीवन पर बनने वाली एक फिल्म में जॉन अब्राहम केंद्रीय भूमिका निभा सकते हैं। वे इस महान उद्योगपति के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण खुद अपने बैनर तले करना चाहते हैं।
उन्होंने काफी समय से फिल्म के तीन टाइटल जेआरडी टाटा, जमशेद जी और टाटा संस रजिस्टर्ड करवाकर रखे हैं। जॉन का मानना है कि यह बायोपिक फिल्मों के निर्माण के लिए सही वक्त है।
विज्ञापन
पान सिंह तोमर या भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्में दर्शकों ने सराही हैं। उल्लेखनीय यह भी है कि इस बीच जॉन एक सफल निर्माता के तौर पर भी उभरे हैं। वे विकी डोनर और मद्रास कैफे जैसी हिट फिल्में बतौर निर्माता दे चुके हैं।
विज्ञापन
टाटा के जीवन पर फिल्म बनाने का उनका सपना काफी पुराना है। बता दें कि जॉन भी टाटा की तरह ही आधे पारसी हैं। उनकी इस बायोपिक फिल्म का निर्देशन सूजित सरकार करेंगे।