फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   a film on prime minester

अब प्रधानमंत्री पर बनेगी फिल्म

Fri, 01 Nov 2013 04:15 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 01 Nov 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
a film on prime minester

जाने भी दो यारो जैसी कालजयी फिल्म के निर्देशक कुंदन शाह एक बार फिर सक्रिय हो चुके हैं। इस बार वे पी से पीएम तक नाम की व्यंग्यात्मक फिल्म बना रहे हैं।

विज्ञापन


इस फिल्म का निर्माण पेन यानी पॉपुलर एंटरटेनमेंट नेटवर्क के जयंतीलाल गाडा कर रहे हैं। इस फिल्म में आज की राजनीति के विडंबनापूर्ण पक्ष को चित्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन


फिल्म की कहानी के केंद्र में एक ऐसी औरत है, जो जिस्मफरोशी का धंधा करती है। लेकिन एक दिन जब उसके भीतर राजनीतिक महत्वाकांक्षा पनपती है, तो वह देह के सहारे शीर्ष पर पहुंच जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में पहले मल्लिका शेरावत को लिया जा रहा था, लेकिन अब उनकी जगह एक नई अभिनेत्री मीनाक्षी दीक्षित को मौका दिया जा रहा है।


बता दें कि वीडियो कारोबार के लिए मशहूर पेन कंपनी अब पूरी तरह से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कूद चुकी है। विद्या बालन अभिनीत फिल्म कहानी के निर्माण से चर्चा में आई इस कंपनी की नई फिल्म सिंह साब द ग्रेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed