फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   69th National Film Awards presentation ceremony will take place at Vigyan Bhawan Know when and where to watch

69th National Film Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित, जानें कहां देख सकेंगे सम्मेलन

Tue, 17 Oct 2023 11:38 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 17 Oct 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
69th National Film Awards presentation ceremony will take place at Vigyan Bhawan Know when and where to watch
द्रौपदी मुर्मू, 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 24 अगस्त, 2023 को की गई। वहीं, अब इस प्रस्तुति समारोह को आज यानी 17 अक्तूबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाना है। भारत के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार विजेताओं को सम्मान प्रदान करेंगी। समारोह के लिए कई फिल्मी हस्तियां दिल्ली पहुंची हैं। आप भी घर बैठे इस सम्मान समारोह का लाइव लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि पुरस्कार वितरण का यह कार्यक्रम कब और कहां देखने को मिलेगा-

विज्ञापन


विज्ञापन

समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सितारे

सोमवार को, अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। वहीं, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, और करण जौहर समेत अपूर्व मेहता को मंगलवार सुबह निजी कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां से इन सभी ने राष्ट्रीय राजधानी की उड़ान भरी। यह सभी नामचीन हस्तियां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रस्तुति समारोह का हिस्सा बनने वाली हैं। 

कब और कहां देख सकेंगे सम्मान समारोह

69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह आज दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। डीडी नेशनल और उसके यूट्यूब चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन नेशनल के सोशल मीडिया हैंडल ने एक पोस्टर जारी कर जानकारी दी, 'विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में प्रतिभा और उत्कृष्टता का जश्न मनाएं। डीडी नेशनल पर हमारे साथ लाइव जुड़ें, मंगलवार, 17 अक्तूबर, दोपहर 1:30 बजे।'

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार पर बिफरीं अर्चना गौतम, एक्ट्रेस ने सरेआम किया झूठ का पर्दाफाश

विज्ञापन

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता

69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार उन भारतीय फिल्मों के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है, जिन्हें 2021 में सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) से प्रमाणन प्राप्त हुआ है। भारत में प्रसिद्ध राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी। इस सम्मान समारोह को भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाता है। आइए 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023' के विजेताओं की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

Karan Johar: 'रॉकी और रानी...' की रिलीज से पहले करण को हुआ था कार्डियक अरेस्ट का आभास, खुलासे से सभी हैरान

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: पूरी सूची


फीचर फिल्म पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म - रॉकेट्री
संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म - आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - निखिल महाजन (गोदावरी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पंकज त्रिपाठी (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: भाविन रबारी (छेल्लो शो)
विशेष जूरी पुरस्कार: शेरशाह
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: 777चार्ली
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: होम
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: कदैसी विवासयी
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: उप्पेना बेस्ट
मराठी फिल्म: एकदा काय जाला
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: छैलो शो
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: कल्कोक्खो
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: अनुर
सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म: प्रतीक्षया
सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फिल्म: बूम्बा राइड
सर्वश्रेष्ठ मेइतिलोन फिल्म: इखोइगी यम
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर इंदिरा गांधी पुरस्कार: मेप्पडियन (मलयालम, निदेशक: विष्णु मोहन)
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार: द कश्मीर फाइल्स
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: अनुनाद-द रेजोनेंस (असमिया)
पर्यावरण संरक्षण/संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: आवासव्यूहम (मलयालम)
सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: गांधी एंड कंपनी (गुजराती)
विशेष उल्लेख: 1. कदैसी विवासयी (स्वर्गीय श्री नल्लंदी) 2। झिल्ली (अरण्या गुप्ता और बिथन बिस्वास) 3. होम (इंद्रंस) 4. अनुर (जहाँआरा बेगम)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक: काला भैरव (कोमुराम भीमुडो/आरआरआर)
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका: श्रेया घोषाल (मायावा छायवा/इराविन निजल)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा - मूल: शाही कबीर (नयट्टु) -
सर्वश्रेष्ठ पटकथा - अडॉप्टेड: संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी) -
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया (गंगूबाई काठियावाड़ी) सर्वश्रेष्ठ संपादन: संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ छायांकन: अविक मुखोपाध्याय (सरदार उधम)
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी: - सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन साउंड रिकॉर्डिस्ट (लोकेशन/सिंक साउंड): चविट्टू (मलयालम), झिल्ली (डिस्कार्ड्स)
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइनर: अनीश बसु (सरदार उधम)
सर्वश्रेष्ठ री-रिकॉर्डिंग (फाइनल मिक्सिंग): सिनॉय जोसेफ (सरदार उधम)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (गीत): देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (बीजीएम): एम.एम. कीरावनी (आरआरआर)
सर्वश्रेष्ठ गीत: चंद्रबोस (धाम धाम धाम/कोंडा पोलम)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: दिमित्री मलिक और मानसी ध्रुव मेहता (सरदार उधम)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर: वीरा कपूर ई (सरदार उधम)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट: प्रीतिशील सिंह डिसूजा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव: वी श्रीनिवास मोहन (आरआरआर)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षित (आरआरआर)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन पुरस्कार (स्टंट कोरियोग्राफी): किंग सोलोमन (आरआरआर)

गैर फीचर फिल्में
सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म: एक था गांव
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर नॉन फीचर फिल्म: पांचिका (अंकित कोठारी)
बेस्ट एंथ्रोपोलोजिकल फिल्म: फायर ऑन एज
सर्वश्रेष्ठ आर्ट फिल्म: टी.एन. कृष्णन- बो स्ट्रिंग्स टू डिवाइन
सर्वश्रेष्ठ एजुकेशनल फिल्म: सिरपिगलिन सिरपंगल
सर्वश्रेष्ठ जीवनी फिल्म/ऐतिहासिक पुनर्निर्माण संकलन फिल्म: 1. रुखु मतिर दुखु माझी 2. बियॉन्ड ब्लास्ट
सर्वश्रेष्ठ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फिल्म: एथोस ऑफ डार्कनेस
कृषि सहित सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म: मुन्नम वलावु
सर्वश्रेष्ठ इंवेस्टिगेटिव फिल्म: लुकिंग फॉर चालान
सर्वश्रेष्ठ प्रमोशनल फिल्म (पर्यटन, निर्यात, शिल्प, उद्योग आदि को कवर करने के लिए): इन डेंजर हैरिटेज: 'वर्ली आर्ट'
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: 1. मिट्ठू दी 2. थ्री टू वन
सर्वश्रेष्ठ अन्वेषण/ एडवेंचर फिल्म (खेलों को शामिल करने के लिए): आयुष्मान
सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म: कंदित्तुंडु
विशेष जूरी पुरस्कार: रेखा
सर्वश्रेष्ठ लघु फिक्शन फिल्म: दाल भट्ट
पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: चंद सांसें
सर्वोत्तम दिशा: बकुल मटियानी (स्माइल प्लीज)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: बिट्टू रावत (पाताल - टी)
सर्वश्रेष्ठ संपादन: अभरो बनर्जी (इफ मेमोरी सर्व्स मी राइट)
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (अंतिम मिश्रित ट्रैक के री-रिकॉर्डिस्ट): उन्नी कृष्णन (एक था गांव)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन साउंड रिकॉर्डिस्ट (लोकेशन/सिंक साउंड): सुरुचि शर्मा (मीन राग)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: ईशान दिवेचा (सरल)
सर्वश्रेष्ठ कथन/वॉइस ओवर: कुलदा कुमार भट्टाचार्जी (हाथिबोंधु)

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने बांधे भाभी आलिया की तारीफों के पुल, समानताएं गिना दे दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed