फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   30 years of Akshay Kumar in cinema YRF shares special Prithviraj poster and video on the occasion

30 Years Of Akshay Kumar: सिनेमा में पूरे हुए अक्षय कुमार के 30 साल, यश राज फिल्म्स ने पृथ्वीराज का पोस्टर साझा कर मनाया जश्न

Wed, 04 May 2022 11:33 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 04 May 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
30 years of Akshay Kumar in cinema YRF shares special Prithviraj poster and video on the occasion
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, बायोपिक ... ऐसा कोई जॉनर नहीं है, जिसमें अक्षय कुमार ने काम नहीं किया हो। बॉलीवुड जैसे कठिन क्षेत्र में 30 साल तक खुद को बनाए रखना, और हर शैली में अपनी पहचान बनाना आसान काम नहीं है। फिल्म 'सौगंध' (1991) से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने से लेकर खिलाड़ी फ्रैंचाइजी में एक्शन, हेरा फेरी में कॉमेडी, टॉयलेट: एक प्रेम कथा में महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने तक अक्षय कुमार ने हर बार अपनी फिल्मों से लोगों को सरप्राइज दिया है। लेकिन इस बार वायआरएफ ने अभिनेता के सिनेमा में 30 साल पूरा होने पर उन्हें सरप्राइज दिया है। 

विज्ञापन

दरसअल, वायआरएफ ने अक्षय कुमार की आगामी फिल्म पृथ्वीराज का नया पोस्टर साझा कर अभिनेता के 30 सालों का जश्न मनाया है। वायआरएफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय की हर एक फिल्म का दृश्य दिखाया गया है! इस वीडियो को शेयर करते हुए यश राज फिल्म ने लिखा, 'सिनेमा में अक्षय कुमार के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहा हैं! अनावरण वीडियो अभी देखें! 3 जून को केवल अपने नजदीकी थिएटर में यश राज फिल्म के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जश्न मनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

अक्षय कुमार ने दी प्रतिक्रिया
अक्षय कुमार ने कहा, "यह मेरे दिमाग में आया ही नहीं था कि यह गतिविधि सिनेमा में मेरे 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए हो रही है। यह दिलचस्प है कि मेरी पहली फिल्म सौगंध को 30 साल बीत चुके हैं! मेरे फिल्मी करियर का पहला शॉट ऊटी में था और यह एक एक्शन शॉट था! इस भाव के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ये वाकई खास है।"

पृथ्वीराज के बारे में
बता दें कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' निडर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, उस महान योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जिसने घोर के बेरहम आक्रमणकारी मुहम्मद के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed