फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   28 Years of Hum Aapke Hain Koun: anupam kher says An Indian film which has been ruling our hearts

Anupam Kher: 'हम आपके हैं कौन' को पूरे हुए 28 साल, अनुपम खेर ने साझा की पोस्ट, लिखा- एक भारतीय फिल्म जो...

Fri, 05 Aug 2022 07:49 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 07:49 PM IST
सार

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को आज भी बेहद पसंद किया जाता है। हिंदी सिनेमा की इस बेहतरीन फिल्म को रिलीज हुए आज 28 साल हो गए हैं। 

विज्ञापन
28 Years of Hum Aapke Hain Koun: anupam kher says An Indian film which has been ruling our hearts
हम आपके हैं कौन

विस्तार

हिंदी सिनेमा में वैसे तो कई फिल्में बनती हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों साल याद रखी जाती हैं। जिसे लोग जब भी देखते हैं तो हर बार उतनी ही दिलचस्प लगती हैं, जितनी रिलीज के समय थी। उन्हीं में से एक है साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन'। जो आज भी लोगों को बेहद पसंद है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 28 साल हो गए हैं। इस मौके पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पोस्ट साझा की है।

विज्ञापन

अनुपम खेर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे के पिता का किरदार अदा किया था। आज फिल्म के 28 साल पूरे होने पर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम से फिल्म के दृश्य की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- एक भारतीय फिल्म जो हमारे दिलों पर पिछले 28 साल से राज कर रही है। अनुपम खेर ने इस पोस्ट में राजश्री प्रोडक्शन हाउस को भी टैग किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी लोगों के दिल के करीब है 'हम आपके हैं कौन'
90 के दशक में रिलीज हुई फिल्म हम आपके हैं कौन को आज भी दर्शकों को कितनी पसंद है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि अनुपम खेर के पोस्ट साझा करते ही फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- 'मुझे नहीं पता कि मैंने कितनी बार इस फिल्म को देखा है और हम साथ साथ है, हमेशा मेरे दिल के करीब। वहीं एक अन्य ने लिखा- ऐसी फिल्म दोबारा नहीं बन सकती। बाकी यूजर्स भी इसी तरह से प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed