फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   12th Fail director Vidhu Vinod Chopra recalls not having passport visa or tickets for 1979 Oscars

Vidhu Vinod Chopra: विधु ने ऑस्कर के दिनों को किया याद, बताया- किन हालातों में पासपोर्ट और वीजा किया था हासिल

Sat, 28 Oct 2023 05:47 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 28 Oct 2023 05:47 PM IST
सार

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि जब उन्हें 1978 की डॉक्यूमेंट्री, एन एनकाउंटर विद फेसेस के लिए अकादमी पुरस्कार नामांकन की खबर मिली थी। सबसे पहले उन्होंने यह खबर अपने पिता के साथ साझा की थी।

विज्ञापन
12th Fail director Vidhu Vinod Chopra recalls not having passport visa or tickets for 1979 Oscars
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा अपने करियर की शुरुआत से ही प्रशंसा बटोरते रहे हैं। विक्रांत मैसी अभिनीत उनकी फिल्म '12वीं फेल' हाल ही रिलीज हुई है। एक बातचीत के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि कैसे वर्ष 1979 में एक हफ्ते में वीजा और पासपोर्ट बनवाकर वह अमेरिका में प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भाग लेने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन


बिना वेरिफिकेशन दो दिन में मिला था पासपोर्ट
विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि जब उन्हें 1978 की डॉक्यूमेंट्री, एन एनकाउंटर विद फेसेस के लिए अकादमी पुरस्कार नामांकन की खबर मिली थी। सबसे पहले उन्होंने यह खबर अपने पिता के साथ साझा की थी। उनके पिता बेटे के उत्साह को समझ नहीं सके क्योंकि इसमें कोई मौद्रिक इनाम शामिल नहीं था। निर्माता ने कहा, 'जब ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ, न टिकट था न वीजा था न ही पासपोर्ट था, तो विदेश जा तो सकते नहीं थे, इसलिए ऑस्कर से बस एक हफ्ता पहले आडवाणी के दरबार में सीधा दिल्ली पहुंच गया। आडवाणी ने मुझे एयर इंडिया का टिकट दिया। वीजा तो नहीं दिलवा सके जी पासपोर्ट उन्होंने छह महीने का बिना वेरिफिकेशन का दो दिन में दिला दिया था।' 
विज्ञापन


Anupam Kher: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार न मिलने पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया, पुष्पा को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माता को ऐसा मिला था अमेरिकी वीजी
उन्होंने कहा, 'इसके बाद अमेरिकी वीजी की आवश्यकता थी और मैं मुंबई कार्यालय गए, लेकिन उस दिन शनिवार था और सोमवार को ऑस्कर नजदीक था। सुरक्षा गार्ड अंग्रेजी में बोल रहा था, नहीं नहीं, सोमवार को वापस आना।' उन्हें ये बात अच्छी नहीं लगी और वह इस बारे में बात करने लगे। तभी एक अमेरिकी व्यक्ति ने यह देखा और पूछा कि क्या हो रहा है। विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि ऑस्कर में जगह बनाने के लिए उन्हें वीजा प्रोटो की आवश्यकता है। 

रणवीर से पहले इन लोगों को दिल दे चुकी हैं दीपिका!

कुर्ता-पायजामा में लिया था ऑस्कर में भाग
इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि क्या आप इसे साबित कर सकते हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने यह दिखाने के लिए अखबार की हेडलाइन निकालीं कि वह बातें नहीं बना रहे थे। हालांकि उस दिन उनकी छुट्टी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने निर्माता को अंदर बुलाया। एक घंटे बाद उन्होंने चोपड़ा को तीन महीने के लिए वैध एकल-प्रवेश वीजा दिया। विधु विनोद चोपड़ा इस तरह से ऑस्कर में अपनी जगह बना पाए थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए औपचारिक सूट खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, तो उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर समारोह में भाग लिया था।  

एकता कपूर की ये नागिन महीनों तक रही बेरोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed