फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   120 Bahadur Movie Actor Farhan Akhtar Talk About Real Patriotism

फरहान अख्तर ने समझाया देशभक्ति और अंधभक्ति का फर्क, बताया फिल्म ‘120 बहादुर’ ने कैसे बदला उनका नजरिया?

Sat, 15 Nov 2025 04:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Nov 2025 04:08 PM IST
सार

Farhan Akhtar Talk About Patriotism: जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने देशभक्ति को लेकर बड़ी बात कह दी। 

विज्ञापन
120 Bahadur Movie Actor Farhan Akhtar Talk About Real Patriotism
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@Farhan Akhtar

विस्तार

फिल्म ‘लक्ष्य’ को फरहान अख्तर ने निर्देशित किया था, इस फिल्म ने सेना की अहमियत और देशभक्ति के मायने लोगों को समझाए थे। अब फरहान अख्तर बतौर एक्टर फिल्म ‘120 बहादुर’ में काम कर रहे हैं। जल्द यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी फिल्म से जुड़े एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने असल देशभक्ति के मायने बताए। 

विज्ञापन


फरहान की नजर में क्या है देशभक्ति 
जस्ट टू फिल्मी को दिए गए इंटरव्यू में फरहान अख्तर कहते हैं, ‘देशभक्ति बहुत खूबसूरत अहसास है, लेकिन अंधराष्ट्रवाद बहुत बुरी चीज है। मेरा मानना है कि जब हमारे सैनिक पूरी ईमानदारी से अपना काम करते हैं, तो उनको कुछ कहने की जरूरत नहीं हाेती है। उनके काम, फैसले ही देशभक्ति को, देश के लिए वफादारी को दिखाते हैं। हमारी फिल्म भी ऐसी ही सच्चाई को बयां करती है।’ 
विज्ञापन


‘120 बहादुर’ से क्या सीखा? 
फरहान अख्तर इंटरव्यू में आगे कहते हैं, ‘जब मैं फिल्म की तैयारियों के लिए मेजर शैतान सिंह के बेटे से मिला तो उन्होंने बताया कि वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे। यहां तक कि मुश्किल वक्त में भी उनके चेहरे पर मुस्कान रहती थी। इससे उनकी नेचर और लीडरशिप क्वालिटी के बारे में पता चला।’ फरहान ने आगे कहा, ‘हमारी फिल्म की कहानी बहुत कुछ सिखाती है। ‘120 बहादुर’ बताती है कि कोई भी लड़ाई अकेले नहीं जीती जाती है। सही लीडरशिप और साथ मिलकर दिखाए गए साहस से ऐसा मुमकिन होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 21 नवंबर से पहले ही देख सकेंगे फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है वजह 

क्या है फिल्म की कहानी? 
फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के लगभग 120 भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया था। अंतिम सांस तक अपनी चौकी की रक्षा की। फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में ही नजर आएंगे। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed