21 नवंबर से पहले ही देख सकेंगे फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है वजह
120 Bahadur Release Date: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ अब 21 नवंबर से पहले ही देखने को मिल जाएगी। मेकर्स ने इसकी घोषणा की है। जानिए आखिर क्यों मेकर्स ने लिया ये फैसला और इसके पीछे क्या है असल वजह…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ अपनी रिलीज से पहले चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म अगले शुक्रवार को रिलीज होनी है। लेकिन अब मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए फिल्म को तय तारीख से पहले ही दिखाने का फैसला किया है। यानी अब फिल्म 21 नवंबर की जगह 18 नवंबर को ही देखने को मिल जाएगी। हालांकि, यह सिर्फ देश में कुछ चुनिंदा पेड प्रिव्यूज के तहत ही दिखाई जाएगी।
रेजांग ला की लड़ाई की 63वीं वर्षगांठ पर रिलीज होगी फिल्म
‘120 बहादुर’ 1962 में भारत-चाइना के बीच हुए युद्ध के दौरान लड़ी गई ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। 18 नवंबर को रेजांग ला की लड़ाई की 63वीं एनिवर्सरी भी है। इसलिए मेकर्स ने इस मौके पर फिल्म को तय तिथि 21 नवंबर से तीन दिन पहले ही 18 नवंबर को रिलीज करने का फैसला किया है। मेकर्स ने अपने इस कदम को रेजांग ला की लड़ाई में शहीद हुए जवानों के प्रति सम्मान बताया है।
फरहान ने की खास घोषणा
इस बारे में जानकारी देते हुए फरहान अख्तर ने अपने एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। पोस्ट में फरहान ने दर्शकों के लिए एक खास घोषणा करते हुए लिखा, ‘रेजांग ला (1962) की लड़ाई की 63वीं वर्षगांठ के मौके पर '120 बहादुर' के पेड प्रीव्यू 18 नवंबर को पूरे देश में आयोजित किए जाएंगे। हिंदी सिनेमा में यह पहली बार है जब सिनेमाघरों में दर्शकों को रिलीज से तीन दिन पहले यह फिल्म देखने का मौका मिलेगा। बुकिंग आज से शुरू।’ यहां फरहान ने अपनी पोस्ट में ये भी स्पष्ट किया कि 18 नवंबर को सिर्फ पेड प्रीव्यू होगा। पूरी दुनिया में ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पेड प्रीव्यू क्या होता है?
पेड प्रीव्यू वह शो होते हैं जो किसी फिल्म की असली रिलीज से एक-दो दिन पहले दिखाए जाते हैं। इन्हें देखने के लिए ऑडियंस को टिकट खरीदनी पड़ती है। यह शुरुआत में ही पब्लिक की राय और चर्चा बनाने का तरीका होता है। आमतौर पर ऐसे शो सीमित सिनेमाघरों में ही रखे जाते हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Patralekha: पत्रलेखा के बेबी शॉवर का वीडियो वायरल, इस मजेदार गाने पर डांस करते दिखे राजकुमार-हुमा और सोनाक्षी
शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाएंगे फरहान
रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में फरहान अख्तर परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में नजर आएंगे। रजनीश 'रजी' घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राशि खन्ना, स्पर्श वालिया, विवान भटेना, अतुल सिंह, अजिंक्य देव और एजाज खान भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।