आमिर को मिल गई बेटी, एक और ढूंढ रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की आने वाली फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटियों के किरदार के लिए अभिनेत्रियों की तलाश जारी है। सुकून वाली बात ये है कि कठिन परिश्रम के बाद एक बेटी मिल गई।
फिल्म में एक अधेड़ उम्र के पहलवान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार चार बेटियों के पिता का है। जिसमें से यंग एथलीट को रेसलर गीता के किरदार के लिए फाइनल कर लिया है।
खबर है कि उन चार लड़कियों की तलाश के लिए अभी तक 21,000 लड़कियों का ऑडिशन लिया जा चुका है और एक भी लड़की फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है।
कैसी लड़कियां चाहिए इन्हें
फिल्म के लिए ऐसी साधारण लड़कियों की तलाश की जा रही है जो पहले परदे पर कभी दिखाई ना दी गई हो।
फिल्म की टीम ने देश के अलग-अलग शहरों में जाकर कई लड़कियों का ऑडिशन लिया है। ये ऑडिशन हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ-साथ और भी अन्य शहरों में हुए हैं।
फिल्म की कास्टिंग को सभी काफी गंभीरता से ले रहे हैं और वे इस पर खासा ध्यान दे रहे हैं। लेकिन अभी तक कास्ट सुनिश्चित नहीं हो पाई है।