फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Actress patralekhaa celebrating her birthday so know about patralekhaa life love life and career

Patralekhaa Birthday Special: सीए छोड़ चुना फिल्मी दुनिया का रास्ता, इस एक्टर से चला था 11 वर्षों तक प्यार

Thu, 20 Feb 2025 11:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 20 Feb 2025 11:06 AM IST
सार

Patralekhaa Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल, जिन्हें लोग पत्रलेखा के नाम से जानते हैं। शिलांग में जन्मी पत्रलेखा आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। आज हम जानेंगे इनकी लव लाइफ, करियर और कुछ अनसुने किस्सों के बारे में..

विज्ञापन
Bollywood Actress patralekhaa celebrating her birthday so know about patralekhaa life love life and career
पत्रलेखा बर्थडे स्पेशल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बचपन से ही पत्रलेखा का सपना था कि वह फिल्मी दुनिया में नाम कमाए। लेकिन इनका परिवार पढ़ाई-लिखाई पर विश्वास रखता था। इसके बावजूद इस अभिनेत्री ने चार्टेड अकाउंटेंट छोड़ अपने पैशन को फॉलो करने की ठानी और आज वह बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। इन्होंने अपने करियर में कई फिल्में की हैं। साथ ही इनकी लव-स्टोरी से भी आपको रूबरू करवाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में..

विज्ञापन

Bollywood Actress patralekhaa celebrating her birthday so know about patralekhaa life love life and career
पत्रलेखा - फोटो : यूट्यूब

परिवार के खिलाफ जाकर चुना अभिनय का करियर
एक्ट्रेस पत्रलेखा का जन्म 20 फरवरी 1989 को मेघालय राज्य के शिलांग में एक बंगाली परिवार में हुआ था। इनके पिता चार्टेड अकाउंटेंट थे। इनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी भी सीए की पढ़ाई करे। लेकिन अभिनेत्री का मन बचपन से ही अभिनय के अलावा कहीं लगा ही नहीं। फिर क्या पत्रेलखा अपने सपने को सच करने मुंबई की मायानगरी आ गई। शुरूआती दिनों में एक्ट्रेस को टीवी के विज्ञापनों में काम करने का अवसर मिला।

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Tax Free: मध्य प्रदेश के बाद अब गोवा में भी टैक्स फ्री हुई छावा, सीएम प्रमोद सावंत ने किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Actress patralekhaa celebrating her birthday so know about patralekhaa life love life and career
पत्रलेखा की बेहतरीन फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्मी परदे पर आई नजर
एक्टिंग की भूख के कारण पत्रलेखा को सिनेमा परदे पर प्रवेश मिल ही गया। साल 2014 में हंसल मेहता के निर्देशन में बनी ‘सिटीलाइट्स’ फिल्म में उन्हें पहली बार काम करने का अवसर मिला। इसमें वह अभिनेता राज कुमार राव के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी, जिसमें एक गरीब परिवार का कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म के लिए पत्रलेखा को जीवंत अभिनय करने के लिए ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल’ का स्टार स्क्रीन अवार्ड मिला था। इसके बाद पत्रलेखा ने ‘लव गेम्स’, ‘नानू की जानू’, ‘बदनाम गली’, ‘बोस-डेड/अलाइव’ जैसी कई फिल्में की। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ फिल्म में काम किया था।

विज्ञापन

Bollywood Actress patralekhaa celebrating her birthday so know about patralekhaa life love life and career
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम- @patralekhaa

पत्रलेखा की अनोखी लव स्टोरी
बात करें एक्ट्रेस की लव स्टोरी की तो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव से इस अभिनेत्री को प्यार हो गया था, जो अब इनके पति भी हैं। बताया जाता है कि ये दोनों एक-दूसरे को पहली बार टीवी के जरिए ही देखे थे। इसके बाद ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। राजकुमार राव और पत्रलेखा पहली बार 2014 में ‘सिटीलाइट्स’ फिल्म में एक साथ दिखे थे। अभिनेत्री की यह पहली फिल्म थी। इसके बाद से ही दोनों को बीच और नजदीकियां बढ़ती गई। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा बताती हैं दोनों को डेट की बजाए लांग ड्राइव पर जाना ज्यादा पसंद करते थे।

यह खबर भी पढ़ें: Viral Sensation: महाकुंभ में दिखी मोनालिसा से पहले ये लोग भी हुए खूब वायरल, जानिए अब क्या कर रहे हैं?

 

Bollywood Actress patralekhaa celebrating her birthday so know about patralekhaa life love life and career
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम- @patralekhaa

11 सालों के प्यार के बाद शादी
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने 11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। 

अभिनय से इतर पत्रलेखा के शौक
अभिनय के अलावा अभिनेत्री पत्रलेखा को फिटनेस, योग, और यात्रा करने का शौक है। वह अपने सोशल मीडिया पर आए दिन योग और फिटनेस से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं। इसके साथ ही उन्हें पेंटिंग और किताबें पढ़ने भी बहुत पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed