फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BJP leader files complaint against rapper Vedan for defaming Prime Minister Modi with his song

Rapper Vedan: मलयालम रैपर वेदान ने अपने गाने के जरिए पीएम मोदी का किया अपमान? भड़कीं बीजेपी नेता ने की शिकायत

Fri, 23 May 2025 03:34 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 23 May 2025 03:34 PM IST
सार

Malyalam Rapper Vedan: मलयालम लोकप्रिय रैपर और गीतकार वेदान के खिलाफ शिकायत की गई है कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश की है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
BJP leader files complaint against rapper Vedan for defaming Prime Minister Modi with his song
वेदान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में केरल के मशहूर मलयालम रैपर वेदान, जिनका असली नाम हिरंदास मुरली है। उनके खिलाफ एक महिला भाजपा नेता ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया है। साथ ही एनआईए को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आइए जानते हैं क्या है मामला। 

विज्ञापन


किसने और क्या की शिकायत?
पलक्कड़ नगर पालिका में विकास समिति की अध्यक्ष और नगर पार्षद वीएस मिनिमोल ने रैपर वेदान के खिलाफ दो दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें उन्होंने कहा, ‘कलाकार ने प्रधानमंत्री के बारे में निराधार, अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो न केवल उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक छवि को खराब करती है, बल्कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को भी कम करती है।’ इस शिकायत के माध्यम से बीजेपी लीडर का कहना कि एक गाने के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान रैपर वेदान ने प्रधानमंत्री का नाम लेकर उनके पद का अपमान किया।
विज्ञापन

 
यह खबर भी पढ़ें: Qayamat Song Teaser: 'हाउसफुल 5' का नया गाना 'कयामत' का टीजर रिलीज, क्रूज पर पूल पार्टी करते दिखें स्टार्स
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने विवादों का भी किया जिक्र
महिला बीजेपी नेता द्वारा रैपर वेदान पर दर्ज कराई गई शिकायत में उनके पुराने कानूनी मामलों का भी जिक्र किया है। इसमें उन पर कोच्चि के पास त्रिपुनिथुरा में ड्रग मामले की भी बात लिखी है, जिसमें उन्हें पिछले महीने 28 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। 

यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने अपने गुरु निर्देशक राघवेंद्र राव को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा भावुक नोट

एनआईए को लिखी चिट्ठी और की मांग
वीएस मिनिमोल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को भी पत्र लिखकर रैपर के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वेदान ने एक गाने में प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसका उद्देश्य हिंदू समुदाय को जाति के आधार पर विभाजित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed