फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey and Lovekesh Kataria blamed each other during the task in latest episode

Bigg Boss OTT 3: क्या विशाल और लवकेश की दोस्ती में आएगी दरार? दोनों ने की एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार

Thu, 25 Jul 2024 02:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 25 Jul 2024 02:11 PM IST
सार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लेटेस्ट एपिसोड में विशाल और लवकेश एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए दिखेंगे। यह खुद को घर से बेघर होने से बचाने के लिए हो रहे एक टास्क के दौरान हुआ। लवकेश और विशाल के बीच की तकरार आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey and Lovekesh Kataria blamed each other during the task in latest episode
लवकेश कटारिया और विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @vishalpandey_21 और @corrupt_tuber

विस्तार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के फाइनल में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है प्रतिभागियों में जीतने की होड़ मची है, जिसके चलते उनके आपसी रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि शो के शुरुआत से ही विशाल और लवकेश एक-दूसरे के साथ रहे, लेकिन अब विशाल और लवकेश की दोस्ती में खटास आती दिख रही है। आइए जानते है इसके पीछे की वजह क्या है?
विज्ञापन


विशाल और लवकेश एक साथ हुए हैं नॉमिनेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते रणवीर शौरी ने लवकेश और विशाल के साथ शिवानी को भी नॉमिनेट किया है। हालांकि, शो में एक टास्क रखा गया है, जिसके जरिए उन्हें खुद को बचाने का मौका मिलेगा। इन सभी को घर में चुनाव लड़ना है और दूसरे कंटेस्टेंट को बताना है कि उन्हें क्यों बचाया जाना चाहिए और साथ ही दूसरे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट पर आरोप भी लगाने हैं।
विज्ञापन

'जब दिल से धुआं उठा', बरसात के मौसम में शायरी करते दिखे अनुपम खेर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)



क्या विशाल लवकेश होंगे आमने-सामने
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टास्क के दौरान विशाल ने लवकेश को आक्रामक कहा, उन्होंने कहा कि लवकेश अपना आपा खो देते हैं। उन्हें पता नहीं होता की वह गुस्से में क्या बोल रहे हैं। वहीं, लवकेश ने घरवालों के सामने खुलासा किया कि विशाल ने अरमान को भाग्यशाली कहा था, क्योंकि कृतिका उनकी पत्नी हैं। इस घटना के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि विशाल और लवकेश की दोस्ती बरकरार रहती है या नहीं। 

जियो सिनेमा ने विशाल से जुड़ी पोस्ट हटाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो सिनेमा की एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन स्लाइड शेयर की हैं, जिसमें एक स्लाइड में विशाल की तस्वीर के साथ उनके बेघर होने का जिक्र किया गया है। हालांकि, इस पोस्ट ने विशाल के प्रशंसकों को हिला के रख दिया, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक गलती थी, पोस्ट को बाद में हटा दिया गया।
Nagesh Darak Death: मराठी सिनेमा के नामचीन निर्देशक नागेश दरक का हुआ निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed