'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' की ट्रॉफी सना मकबूल के नाम हो गई है। नतीजा आने के बाद शो के प्रतिभागी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। शो के दूसरे रनर-अप रहे रणवीर शौरी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं पांच के बाद तीन तक आ गया, बहुत है। शो के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि 42 दिनों तक परिवार से दूर रहना और 15 अनजान लोगों के साथ रहना काफी चुनौतीपूर्ण था।
2 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर ने 'बिग बॉस' के प्रतिभागियों को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके कई लोगों से अच्छे संबंध थे, लेकिन सभी से नहीं। उन्होंने खुलकर कहा कि लवकेश, विशाल, सना मकबूल और शिवानी के साथ उनका कुछ टकराव हुआ था। रणवीर ने दर्शकों को समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।
3 of 5
साई केतन राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @saiketanrao
'बिग बॉस' के एक और प्रतिभागी और अंतिम पांच में जगह बनाने वाले साई केतन राव ने शो की ट्रॉफी जीतने के लिए सना मकबूल को बधाई और शुभकामनाएं दी। साई ने कहा कि उन्होंने अपनी यात्रा के बारे में सोचा था। ट्रॉफी जीतने के बारे में कभी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि शो के दौरान उनके जो दोस्त बने हैं, वे सब बहुत यादगार हैं।
Actress Married Early: जेनेलिया से लेकर राधिका आप्टे तक, इन अभिनेत्रियों ने करियर की शुरुआत में ही कर ली शादी
4 of 5
कृतिका मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9
कृतिका मलिक भी अंतिम पांच प्रतिभागियों में शामिल थीं। उन्होंने कहा कि वो सना मकबूल के लिए काफी खुश हैं। कृतिका ने कहा कि सना जीत गई हैं, जो उसकी जिद्द थी कि मैं जीतूंगी, चाहे कोई स्वार्थी बोले या कुछ बोले। उन्होंने शो के अपने अनुभव को लेकर कहा कि बिग बॉस में आपकी असलियत दिखती है, जो आप असल में होते हो, लोगों को वही दिखता है। उन्होंने वोट और समर्थन देने वाले लोगों को धन्यवाद भी दिया।
Bigg Boss OTT 3 Winner Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बनने पर सना मकबूल की पहली प्रतिक्रिया
5 of 5
नैजी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रैपर नैजी ने कहा कि सना जीती, इसका मतलब मैं जीता हूं। मैं पब्लिक को पसंद आया, तभी तो यहां तक आया। मैंने अपना बेस्ट दिया और मेरे लिए यह बड़ी बात है। नैजी ने कहा कि मैं शो के बाद पीछे पलटने के नहीं देखने वाला हूं। लोगों के झगड़े होते हैं, लेकिन मेरे साथ उलटा हुआ। सभी लोगों ने मुझे प्यार दिया। मैं घर में सुकून से रहा और बाहर आने के बाद मैं बहुत मचाने वाला हूं।
Fraud: वेब सीरीज के निर्माण के नाम पर निर्माता से ठगी, जेली बीन एंटरटेनमेंट की निदेशक के खिलाफ दर्ज हुई FIR