फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss ott 2 contestant Fukra Insaan aka Abhishek Malhan claims he refused to collaborate with Urfi Javed

Urfi Javed: 'फुकरा इंसान' ने उर्फी जावेद संग काम करने से किया इनकार? जानें क्या है पीछे की सच्चाई

Sun, 02 Jul 2023 09:15 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 02 Jul 2023 09:15 PM IST
सार

रविवार को उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है। शेयर किया गया यह वीडियो एक साक्षात्कार का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें अभिषेक मल्हान ने दावा किया था कि उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में उर्फी और उर्वशी रौतेला के साथ काम करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
bigg boss ott 2 contestant Fukra Insaan aka Abhishek Malhan claims he refused to collaborate with Urfi Javed
अभिषेक मल्हान,उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान इस समय 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने गेम से अपने फॉलोअर्स को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि, पूर्व 'बिग बॉस ओटीटी' प्रतियोगी उर्फी जावेद उनसे नाराज हैं और उन्होंने खुले तौर पर इंटरनेट पर वीडियो शेयर कर इसकी निंदा की है।

विज्ञापन

bigg boss ott 2 contestant Fukra Insaan aka Abhishek Malhan claims he refused to collaborate with Urfi Javed
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर
रविवार को उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है। शेयर किया गया यह वीडियो एक साक्षात्कार का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें अभिषेक मल्हान ने दावा किया था कि उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में उर्फी और उर्वशी रौतेला के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। रील की क्लिप साझा करते हुए उर्फी ने अभिषेक के दावों का खंडन किया है।

Fukra-Insaan

Mohit Marwah: अभिनेता मोहित मारवाह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अंतरा ने दिया बेटे को जन्म


 

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss ott 2 contestant Fukra Insaan aka Abhishek Malhan claims he refused to collaborate with Urfi Javed
उर्फी जावेद - फोटो : social media

'मुझे नहीं पता कि यह आदमी कौन है'
उन्होंने कहा कि वह उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 से पहले नहीं जानती थीं। वह म्यूजिक वीडियो के बारे में कुछ नहीं जानती हैं, जिसके बारे में अभिषेक ने अपने इंटरव्यू में इसका जिक्र कर रहे हैं। उर्फी ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि यह आदमी कौन है, बिग बॉस ओटीटी के बाद ही इसके बारे में पता चला। मुझे नहीं पता कि वह झूठ क्यों बोल रहा है। ऐसा कोई म्यूजिक वीडियो कभी नहीं था।"

BB OTT 2: अविनाश सचदेव ने रुबीना दिलैक को दिया था धोखा? पलक पुरसवानी ने बड़े बयान से बढ़ाई हलचल

विज्ञापन

bigg boss ott 2 contestant Fukra Insaan aka Abhishek Malhan claims he refused to collaborate with Urfi Javed
उर्फी जावेद - फोटो : social media

स्प्लिट्सविला 14 में आईं नजर
बता दे कि अभिषेक इन दिनों सलमान खान के विवादित शो धमाल मचा रहे हैं। वहीं, उर्फी को आखिरी बार स्प्लिट्सविला 14 में नजर आई थीं। इसके अलावा उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के साथ अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं।

यह भी पढ़ें-  Konkona Sen: लस्ट स्टोरीज 2 के लिए कोंकणा सेन शर्मा की इंस्पीरेशन बनी दोस्त की बाई, एक्ट्रेस का बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed