फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss 19 weekend ka vaar new promo released ekta kapoor will find out naagin and sapera from contestants

BB 19 के घर में कौन है नागिन-सपेरा? वीकएंड वार में एकता कपूर लगाएंगी पता, मृदुल ने कहा- पूरे घर को अपने बीन…

Sun, 02 Nov 2025 12:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:30 PM IST
सार

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसबार वीकएंड का वार में निर्माता एकता कपूर आ रही हैं और वह प्रतियोगियों को अजीबो-गरीब टास्क देने वाली हैं। 

विज्ञापन
Bigg boss 19 weekend ka vaar new promo released ekta kapoor will find out naagin and sapera from contestants
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हर हफ्ते शनिवार-रविवार को बिग बॉस 19 का वीकएंड वार होता है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान आते हैं। वह प्रतियोगियों को उनके हफ्तेभर का रिपोर्ट पेश करते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक वीकएंड पर कोई-ना-कोई मेहमान भी आता है। इस बार शो में मशहूर निर्माता एकता कपूर आ रही हैं। वह यह पता लगाएंगी कि शो में कौन कंटेस्टेंट सपेरा और कौन नागिन है। जारी हुए नए प्रोमो में सभी प्रतियोगी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। देखें वीडियो। 

विज्ञापन

कौन है घर का सपेरा?
शो के नए प्रोमो में दिखता है कि निर्माता एकता कपूर का स्वागत अभिनेता और शो के होस्ट सलमान खान करते हैं। इसके बाद निर्माता पूछती हैं कि इस घर में सपेरा कौन है? इसके जवाब में नीलम कहती हैं, ‘मुझे गौरव खन्ना लगते हैं।’ फरहाना ने कहा कि उन्हें मालती सपेरी लगती हैं। इसके बाद मृदुल, फरहाना को कहते हैं, ‘ये पूरे घर को अपने बीन के इशारे पर नचाना चाहती हैं।’ फिर तान्या मित्तल कहती हैं, 'अभिषेक सिर्फ एक ही इंसान से बात कर सकते हैं और अगर उन्होंने किसी से बात की, तो मैडम बीच में आ ही जाती हैं।’ आपको बताते चलें कि तान्या का इशारा अशनूर कौर की तरफ था। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)



एकता कपूर ने तान्या पर कसा तंज
आगे प्रोमो में दिखता है कि एकता कपूर, तान्या मित्तल से कहती हैं कि वो उन्हें गोद ले लें। इस बात पर सभी प्रतियोगी हंस पड़ते हैं। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अक्सर तान्या शो में अक्सर बड़ी-बड़ी बातें करती रहती हैं। अमाल मलिक ने तान्या को सपेरी कहा। 

यह खबर भी पढ़ें: King Title Reveal: 'डर नहीं, दहशत हूं', फिर एक्शन अवतार में दिखे शाहरुख, 60वें बर्थडे पर 'किंग' का टाइटल रिवील


कौन होगा असली नागिन?
वीडियो के अंत में एकता कपूर कहती हैं कि इसबार कि असली नागिन हैं…। यह बात आज रविवार के वीकएंड का वार में पता चलेगी। ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed