फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss 19 new promo released captain mridul tiwari gets emotional know the reason

आखिर BB 19 में कैप्टन मृदुल तिवारी को किसने किया परेशान? रो-रोकर हुआ बुरा हाल, बोले- मैं हाथ जोड़ रहा हूं…

Wed, 29 Oct 2025 12:51 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 29 Oct 2025 12:51 PM IST
सार

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें घर के कैप्टन मृदुल तिवारी घरवालों से परेशान दिख रहे हैं। जानिए आखिर क्या है वजह। 

विज्ञापन
Bigg boss 19 new promo released captain mridul tiwari gets emotional know the reason
मृदुल तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन कुछ न कुछ बवाल होता रहता है। अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मृदुल तिवारी रोते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही वो काफी परेशान भी नजर आ रहे हैं। जानिए आखिर कैप्टन होने के बावजूद मृदुल क्यों हुए हताश। 

विज्ञापन

'सबने मुझे कमजोर कर दिया'
बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में दिखता है कि मृदुल तिवारी काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा, ‘अरे इतना कमजोर कर दिया है तीन दिन में इन लोगों ने। मैं सुबह उठता हूं पूरा गार्डन साफ करके आता हूं। पूरा बेडरूम साफ करता हूं। कोई कहता है खाना बनाने को तो वो भी करता हूं, बर्तन धुलता हूं और सबसे प्रार्थन भी करता हूं। मैं तो भावुक होता हूं अपने इन लड़को की वजह से।’ 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


फरहाना को लोगों ने समझाया
इसके आगे प्रोमो में देखा जाता है कि प्रणीत मोरे और गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट को कहते हैं कि मृदुल ने उन्हें कुछ नहीं कहा था। प्रोमो के अंत में मृदुल तिवारी ने कहा, 'मैं मैडम से माफी मांगता हूं।' यह कहते हुए वो रोने लगते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: पंजाबी आ गए ओए! दिलजीत दोसांझ के नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और कीर्तिमान, एल्बम ऑरा को इस लिस्ट में जगह

इस वीकएंड बिग बॉस 19 में क्या हुआ?
बता दें इस वीकेंड पर शो से दो प्रतियोगी और बाहर हो गए हैं, जिसमें बसीर अली और नेहल चुडासमा का नाम शामिल है। हालांकि बसीर-नेहल के एविक्शन से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और यूजर्स नेहल को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। अब शो में मृदुल तिवारी, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, शहबाज बदेशा, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, मालती चाहर और अभिषेक बजाज के बीच खिताब को लेकर टक्कर हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed