पंजाबी आ गए ओए! दिलजीत दोसांझ के नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और कीर्तिमान, एल्बम ऑरा को इस लिस्ट में जगह
Diljit Dosanjh Album Aura in Billboard Chart: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उनके नए एल्बम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान बना लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका सितारा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, बल्कि अब वैश्विक मंच पर भी चमक रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी नई एल्बम ऑरा न केवल प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, बल्कि इसने संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित लिस्ट बिलबोर्ड 200 एल्बम चार्ट में भी अपनी जगह बना ली है। एल्बम ने इस चार्ट में सीधे 39वें स्थान पर एंट्री की है।
सिंगर ने फैंस को दी गुड न्यूज
दिलजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिलबोर्ड चार्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- ऑरा एल्बम बिलबोर्ड ते'। उनके इस ट्वीट पर कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। साफ है कि दिलजीत को इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान मिल रही है। उनके काम को पसंद किया जा रहा है।
AURA ALBUM 💿
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) October 29, 2025
BILLBOARD TE 😈https://t.co/h1lGGPLmmr pic.twitter.com/8520ZCdClU
दिलजीत के म्यूजिक का ‘ऑरा’
15 अक्टूबर को रिलीज हुए इस एल्बम ‘ऑरा’ में कुल 10 गाने हैं- सेनोरिटा, कुफर, यू एंड मी, चार्मर, बैन, बल्ले बल्ले, गुंडा, माहिया, ब्रोकन सोल, और गॉड ब्लेस। हर गाने का अपना अलग मूड है। इस एल्बम में पारंपरिक पंजाबी बीट्स और आधुनिक साउंडस्केप्स का मेल है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रियता दिला रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: अक्षय खन्ना के बाद 'महाकाली' के लीड किरदारों से मिलवाएंगे मेकर्स, कब रिवील होगा फर्स्ट लुक? जानिए
दिलजीत का संगीत सफर
दिलजीत दोसांझ उन कलाकारों में से हैं जिन्होंने भाषा और सीमाओं दोनों की दीवारों को तोड़ दिया है। पहले 'बॉर्न टू शाइन', फिर 'गोट' और अब ‘ऑरा’। हर एल्बम ने उनके करियर में एक नया मील का पत्थर जोड़ा है। वो उन कुछ भारतीय कलाकारों में शामिल हो गए हैं जिनके एल्बम बिलबोर्ड चार्ट पर जगह बना पाए हैं।