{"_id":"68fc4f2c069f05e03a02ea33","slug":"bigg-boss-19-new-captain-mridul-tanya-support-by-salman-khan-double-eviction-weekend-ka-vaar-2025-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तान्या मित्तल को सलमान ने किया सपोर्ट, नीलम-नेहल की लगाई क्लास; बिग बॉस 19 में हुआ डबल एविक्शन?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
तान्या मित्तल को सलमान ने किया सपोर्ट, नीलम-नेहल की लगाई क्लास; बिग बॉस 19 में हुआ डबल एविक्शन?
Sat, 25 Oct 2025 09:47 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:47 AM IST
सार
Bigg Boss 19 Double Eviction: 'बिग बॉस 19' के घर में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। एक तरफ वीकेंड का वार पर सलमान ने नीलम और नेहल की क्लास लगाई है वहीं दूसरी तरफ खबरें हैं कि घर से इस बार दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटा है।
विज्ञापन
बिग बॉस 19
- फोटो : एक्स
विस्तार
टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए मोड़ ले रहा है। घर के अंदर रिश्ते बन भी रहे हैं और टूट भी रहे हैं। कभी दोस्ती के नाम पर रणनीति बनती है, तो कभी खेल के नाम पर धोखा। इस हफ्ते शो में जहां एक तरफ मृदुल ने सबको पछाड़कर कैप्टेंसी अपने नाम की, वहीं दूसरी ओर वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक बार फिर घरवालों को आइना दिखाया। इसके अलावा खबरें तो शो में हुए डबल एविक्शन को लेकर भी चल रही हैं।
विज्ञापन
मृदुल बने घर के नए कैप्टन
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से हुई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को दो नामों में से एक चुनना था। मृदुल और प्रणित मोरे के बीच मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद वोटिंग प्रक्रिया हुई, जिसमें मृदुल को 8 वोट मिले और वे इस हफ्ते के नए कैप्टन बन गए। कैप्टन बनने के बाद उन्होंने गौरव और कुनिका का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
कैप्टन बनने के बाद मृदुल ने कामों का बंटवारा किया, लेकिन इस दौरान गौरव खन्ना और अभिषेक के बीच किचन ड्यूटी को लेकर बहस छिड़ गई। गौरव ने साफ कहा कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता, लेकिन मृदुल को उन्हें जिम्मेदारी देनी पड़ी। नीलम को गौरव की मदद के लिए लगाया गया। इसके बाद गौरव ने अभिषेक को चेताया कि वो अपनी हद में रहें। घर के माहौल में एक बार फिर तनाव देखने को मिला।
विज्ञापन
तान्या को सलमान का समर्थन
दूसरी ओर, तान्या भावनात्मक रूप से टूटती नजर आईं। उन्होंने शहबाज से बातचीत में कहा कि जब उनका कुनिका से झगड़ा हुआ, तो नीलम ने हमेशा उनके खिलाफ बातें कीं। इसी मुद्दे पर वीकेंड का वार में सलमान खान ने नीलम की जमकर क्लास लगाई।
#WeekendKaVaar Promo - Salman Khan schools Neelam on friendship and support Tanya pic.twitter.com/8jhdIbD0pw
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 24, 2025
नीलम और नेहल की सलमान ने लगाई क्लास
सलमान ने कहा- 'तान्या ने कभी तुम्हारे पीछे कुछ नहीं बोला, वो तुम्हारी सच्ची दोस्त थी, लेकिन तुमने हमेशा उसके बारे में बातें कीं।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि 'नीलम सिर्फ तान्या की वजह से नहीं दिखती और तान्या भी नीलम की वजह से नहीं। यही बात अशनूर और अभिषेक पर भी लागू होती है।' सलमान के इन शब्दों से तान्या की आंखों में फिर आंसू आ गए, जबकि दर्शकों को उनका यह समर्थन बहुत पसंद आया।
डबल एविक्शन से बढ़ा रोमांच
अब इस हफ्ते शो में डबल एविक्शन की खबरें सामने आ रही हैं। नॉमिनेशन में चार कंटेस्टेंट्स- गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, नेहल चुडासमा और बसीर अली शामिल हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि इस बार नेहल और बसीर का सफर शो में खत्म हो सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सलमान खान के सख्त रुख और दोहरे एविक्शन की खबर से घर के अंदर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है।