फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 app room farhana bhatt special power gaurav khanna bad trending latest twist

Bigg Boss 19: बिग बॉस ने पलटा गेम, फरहाना भट्ट के हाथ लगी बड़ी पावर; नए रूम में पहुंचे गौरव खन्ना

Thu, 28 Aug 2025 05:43 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 28 Aug 2025 05:43 PM IST
सार

Bigg Boss 19 App Room: 'बिग बॉस 19' में आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। शो में नए रूम को खोला जाएगा जिसमें कंटेस्टेंट्स को उनके बारे में पॉजिटिव और नेगेटिव ट्रेंड बताया जाएगा। 

विज्ञापन
bigg boss 19 app room farhana bhatt special power gaurav khanna bad trending latest twist
गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट - फोटो : एक्स

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों को चौंका रहा है। अब शो के आने वाले एपिसोड में भी एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने के लिए मेकर्स ने प्लान तैयार कर लिया है। दरअसल बिग बॉस ने अब घरवालों के सामने एक नया रूम पेश किया है। अब तक फरहाना भट्ट पहले से ही सीक्रेट रूम में भेजी जा चुकी हैं और अब एक और कमरे से दर्शकों और कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस किया गया है। आखिर क्या है मामला, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन


फरहाना को मिली स्पेशल पावर
दरअसल बिग बॉस के इस एप रूम में कंटेस्टेंट्स को उनके पॉजिटिव और नेगेटिव ट्रेंड के बारे में बताया जाएगा। किसी कंटेस्टेंट के बारे में बाहर अच्छा बोला जा रहा है या फिर बुरा, वो दिखाया जाएगा। शो में फरहाना भट्ट को बिग बॉस की ओर से खास जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें एक कंटेस्टेंट चुनने का मौका दिया गया जिसे इस नए ‘एप रूम’ में भेजा जा सके। फरहाना ने बिना देर किए टीवी एक्टर गौरव खन्ना का नाम लिया।
विज्ञापन




ये खबर भी पढ़ें: Harleen Kaur: टीवी शो 'कामधेनु गौ माता' फेम हरलीन बोलीं- 'गाय के साथ शूट करना मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव'

लाल रंग में बदला कमरा
जैसे ही गौरव खन्ना ने उस कमरे में एंटर किया, पूरा माहौल बदल गया। कमरा लाल रंग में जगमगा उठा जिसका मतलब था कि इस वक्त गौरव बुरे ट्रेंडिंग में चल रहे हैं। ये देख घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी हैरान रह गए।

गौरव के सामने रखी गई मुश्किल शर्त
बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले पेज 'बिग बॉस तक' के मुताबिक ‘एप रूम’ में पहुंचने के बाद गौरव खन्ना को दो बेहद मुश्किल विकल्प दिए गए। पहला ये कि फरहाना भट्ट की घर में दोबारा एंट्री हो जाए या फिर अगर वो इस फैसले को नहीं मानते हैं तो पूरे घर का साप्ताहिक राशन आधा कर दिया जाएगा। यानी एक तरफ शो में उनका कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा तो दूसरी तरफ पूरे घर के खाने-पीने की जिम्मेदारी का बोझ उन पर आ जाएगा। अब गौरव ने क्या फैसला लिया, ये तो आने वाले समय में ही पता चल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed