फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 latest update was eisha singh found a script know the truth about viral photo

Bigg Boss 18: क्या ईशा सिंह को बिग बॉस ने दिया स्क्रिप्ट? रियलिटी शो के स्क्रिप्टेड होने की अफवाहों को मिला बल

Tue, 03 Dec 2024 08:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 03 Dec 2024 08:52 PM IST
सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ की प्रतियोगी ईशा सिंह की घर के अंदर से एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके हाथ में एक कागज का टुकड़ा नजर आया। इसे देखकर नेटिजन्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी कि यह शो का स्क्रिप्ट है। 

 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 latest update was eisha singh found a script know the truth about viral photo
ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @eishasingh

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ दिन-ब-दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। चाहे वाइल्ड कार्ड एंट्री हो या नए टास्क और चैलेंज हों। शो के निर्माता दर्शकों का मनोरंजन करने का कोई भी प्रयास खाली नहीं छोड़ना चाहते। इस बीच सोशल मीडिया पर बिग बॉस के घर के अंदर से एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। आइए जानते हैं वायरल तस्वीर में क्या है?
विज्ञापन


क्या ईशा सिंह को स्क्रिप्ट मिला?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें ईशा सिंह एक कागज का टुकड़ा पढ़ती नजर आईं। यह तस्वीर सामने आते ही नेटिजन्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी कि उन्हें स्क्रिप्ट दिया गया है।  जिससे रियलिटी शो के स्क्रिप्टेड होने की चल रही अफवाहों को बल मिला। असली सच्चाई यह है कि ईशा को वास्तव में एक स्क्रिप्ट दी गई थी, लेकिन यह बिग बॉस गेम की स्क्रिप्ट नहीं थी।
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी का बदल गया चेहरा, बोली-‘पता नहीं मैं अच्छी दिख रही हूं या नहीं, फैंस का भी आया रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशा को कौन सी स्क्रिप्ट मिली ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  ईशा सिंह हाल ही में रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान होने वाले एक विशेष सेगमेंट शायरी बैटल की तैयारी कर रही थीं। इस सेगमेंट में रैपर इक्का सिंह और रफ्तार शामिल थे, जो अपने शो ‘हसल 4: हिप-हॉप डोंट स्टॉप’ को प्रमोट करने के लिए घर में आए हुए थे।


अन्य प्रतियोगियों को भी मिली स्क्रिप्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक ना केवल ईशा, बल्कि दिग्विजय सिंह राठी और रजत दलाल सहित अन्य प्रतियोगी भी विशेष सेगमेंट से पहले स्क्रिप्ट पढ़ते हुए देखे गए।

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट
 ‘बिग बॉस 18’ में इस समय चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन राज, चुम दरंग, अविनाश मिश्रा, तजिंदर बग्गा, शिल्पा शिरोडकर, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, सारा अरफीन खान, रजत दलाल, ईशा सिंह, दिग्विजय सिंह राठी, कशिश कपूर, यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज कंटेस्टेंट हैं।
Shweta Tripathi: असल जिंदगी में भी विद्रोही हैं ‘मिर्जापुर’ की ‘गोलू’, डेब्यू शो के दौरान खाई ये कसम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed