फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhupen Hazarika Birth Anniversary Special know about his career and personal life

Bhupen Hazarika: असमिया ही नहीं हिंदी में भी हजारिका की आवाज का चला जादू, पत्नी से टूटा रिश्ता इनसे जुड़ा नाम

Mon, 08 Sep 2025 07:34 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 08 Sep 2025 07:34 AM IST
सार

Bhupen Hazarika Birth Anniversary: असम से आकर हिंदी में नाम कमाने वाले गायक और गीतकार भूपेन हजारिका का कई लोगों के साथ नाम जुड़ा। उनकी जयंती पर आइए जानते हैं उनके किस्से।

विज्ञापन
Bhupen Hazarika Birth Anniversary Special know about his career and personal life
भूपेन हजारिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के गायक भूपेन हजारिका की आज जयंती है। वह 8 सितंबर 1926 को असम के तिनसुकिया जिले में जन्मे। भूपेन हजारिका असम के एक गीतकार, संगीतकार, फिल्ममेकर और गायक थे। वह असमिया भाषा के लेखक और असम संगीत के अच्छे जानकार थे। हजारिका को संगीत विरासत में मिला। उनकी मां गायिका थीं। भूपेन हजारिका ने 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना लिखा था और उसे गाया था। उन्होंने बारह वर्ष की आयु में असमिया भाषा की फिल्म 'इंद्रमालती' में काम किया।
विज्ञापन


असमिया भाषा से हिंदी में आए
भूपेन हजारिका ने अपने आपको सिर्फ असम तक ही सीमित नहीं रखा। वह इससे बाहर निकले और हिंदी पट्टी में छा गए। उन्होंने हिंदी में 'दिल हूम हूम करे' गाना गाया। इस गाने ने लोगों के दिल को छुआ। उन्होंने 'ओ गंगा तू बहती है क्यों' गाना गाया। जिसने भी यह गाना सुना उसके दिल पर हजारिका का जादू चला। अपनी मातृ भाषा असमिया के अलावा हजारिका ने हिंदी, बंगला समेत कई दूसरी भाषाओं में भी गाना गाया। उन्होंने फिल्म 'गांधी टू हिटलर' में भजन 'वैष्णव जन' गाया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अभिनेत्री कल्पना लाजमी, भूपेन हजारिका के संगीत को हिंदी फिल्मों में लाईं। कल्पना ने फिल्म 'एक पल' (1986) और 'रुदाली' (1993) का निर्देशन किया और इसमें हजारिका को गाने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhupen Hazarika Birth Anniversary Special know about his career and personal life
भूपेन हजारिका - फोटो : अमर उजाला
खुद लिखते थे गाने
भूपेन हजारिका कई प्रतिभाओं के धनी थे। कई बार वह अपने गाने खुद लिखते थे और उन्हें गाते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था 'मैं खुद ही गीत लिखता था, खुद ही धुन तैयार करता था, खुद ही गाता था। इसलिए अपने गीत की शैली के बारे में खुद ही कोई राय नहीं दे सकता। मैंने कई गीत फिल्मों या नाटकों के किरदारों को ध्यान में रख कर लिखे थे।'

पत्नी ने छोड़ा साथ
भूपेन हजारिका ने साल 1950 के दशक में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली प्रियंवदा पटेल से शादी की थी। दोनों से एक बेटा हुआ जिसका नाम तेज था। शादी के बाद भूपेन हजारिका को अपना करियर बनाने में वक्त लग गया। ऐसे में उनकी पत्नी उन्हें संघर्ष के दिनों में छोड़कर अमेरिका लौट गईं। हालांकि भूपेन हजारिका ने इस दौरान अपने करियर पर ध्यान दिया और आगे बढ़ते गए। 

यह खबर भी पढ़ें: India's Superheroes: मिलिए भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो से, कृष और अजूबा के बाद जुड़ा चंद्रा का नाम

Bhupen Hazarika Birth Anniversary Special know about his career and personal life
भूपेन हजारिका, लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर के साथ जुड़ा नाम
भूपेन हजारिका ने मशहूर गायक लता मंगेशकर के साथ काम किया था। लता ने भूपेन का लिखा बंगाली गाना 'रोंगिला बंशाइट' गाया था। यह गाना साल 1956 में हिट रहा। बाद में भूपेन ने अपनी फिल्म में गाने के लिए लता को प्रस्ताव दिया। लता ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह उनके लिए गाने में असहज महसूस करती हैं। भूपेन हजारिका की पत्नी ने 2012 में डीवाई365 को दिए एक इंटरव्यू में इल्जाम लगाया था कि भूपेन हजारिका का लता मंगेशकर के साथ अफेयर था। वह जब कोलकाता आती थीं तो वह उनके घर पर ठहरती थीं।

Bhupen Hazarika Birth Anniversary Special know about his career and personal life
भूपेन हजारिका, कल्पना लाजमी - फोटो : सोशल मीडिया
कल्पना लाजमी दे बैठी थीं दिल
बॉलीवुड की एक्ट्रेस कल्पना लाजमी का भूपेन हजारिका के साथ नाम जुड़ा। कल्पना जब पहली बार हजारिका से मिली थीं तब वह 17 साल की थीं। हालांकि उस वक्त हजारिका 45 साल के थे। अपनी आत्मकथा 'भूपेन हजारिका: एस आई न्यू हिम' में लाजमी ने कहा 'मेरी उनके साथ नजरें मिलीं, और पहली नजर में प्यार हो गया, इसका प्रतिबिंब मैंने 40 साल बाद भी उनकी आंखों में देखा, जब उनके जीवन की रोशनी बुझने वाली थी।'

भूपेन हजारिका का आखिरी वक्त
30 जून 2011 को हजारिका को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 5 नवंबर 2011 को उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उनका निधन हो गया। गुवाहाटी विश्वविद्यालय द्वारा दान की गई एक जमीन पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हजारिका के मशहूर गीत
दिल हूम् हूम् करे (हिन्दी फिल्म रुदाली)
समय ओ धीरे चलो (हिन्दी फिल्म रुदाली)
गजगामिनी (शीर्क गीत)
ऑटोरिक्शा चलाओ
बिश्टिर्ना पाड़रे
आमि एक यायाबर
आज जीबन खुंजे पाबि
ओ विदेशी बंधु दुर्भगिया
मानुष मानुषेर जन्ये
सागर संगमे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed