फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Top Bhojpuri Holi Celebration Songs Lal Ghaghra to Holi Paral Ba 4 Ke Fagunwa me rang ras ras barse

Holi 2026: इन भोजपुरी गानों के संग और गाढ़े होंगे होली के रंग; सेलिब्रेशन से पहले प्लेलिस्ट में कर लें शामिल

Mon, 02 Mar 2026 08:50 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 02 Mar 2026 08:50 PM IST
सार

Holi Special Bhojpuri Song: होली का त्योहार रंगों से खेला जाता है। मगर, संगीत इसमें चार चांद लगा देता है। बात जब गीत-संगीत की हो तो भोजपुरी गानों का क्रेज भी अब लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। इस होली पर कुछ भोजपुरी गाने आपके होली के रंगों को और पक्का करेंगे।

विज्ञापन
Top Bhojpuri Holi Celebration Songs Lal Ghaghra to Holi Paral Ba 4 Ke Fagunwa me rang ras ras barse
होली स्पेशल भोजपुरी गाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का जश्न शुरू हो गया है। अब होली में गाने न हो तब ये तो वही बात हो गई कि जैसे बिना मावा की गुझिया और बगैर तेल के पापड़। होली की जान रंगों के साथ-साथ भोजपुरी गानों में बसी होती है। जैसे-जैसे होली नजदीक आती जाती है भोजपुरी गाने धड़ाधड़ रिलीज किए जाते हैं। होली स्पेशल पुराने गानों का जखीरा तो पहले से तैयार है ही, इसी के साथ कई नए गानों की सौगात भी मिल चुकी है। पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह तक कई भोजपुरी सेलेब्स के गानों को आप अपने होली सेलिब्रेशन की प्लेलिस्ट में जोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

Top Bhojpuri Holi Celebration Songs Lal Ghaghra to Holi Paral Ba 4 Ke Fagunwa me rang ras ras barse
खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

'होली परल बा 4 के'
भोजपुरी गानों की बात हो तो इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के बिना लिस्ट अधूरी मानी जाएगी। हर साल वे होली पर फैंस को इस फेस्टिवल स्पेशल गानों की सौगात देते हैं। इस साल रिलीज हुआ उनका गाना 'होली परल बा 4 के' खूब हिट हो रहा है। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर रील बन रही हैं। इसके अलावा उनके कुछ और गाने भी रिलीज हुए हैं। इनमें 'चोली भीज जाता' 'होली बाद आके' और 'होलिया में गर्दा होई' आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Bhojpuri Holi Celebration Songs Lal Ghaghra to Holi Paral Ba 4 Ke Fagunwa me rang ras ras barse
'सतरंगी सलवारवा' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

'सतरंगी सलवारवा'
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के गाने भी खूब धूम मचाते हैं। इस साल भी उन्होंने फैंस के लिए होली स्पेशल सॉन्ग का तोहफा दिया है। उनका गाना 'सतरंगी सलवारवा' खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें वे अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा सिंह के साथ नजर आए हैं। यह गाना होली वाइब्स दे रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hamaar Bhojpuri (@tserieshamaarbhojpuri)


विज्ञापन

Top Bhojpuri Holi Celebration Songs Lal Ghaghra to Holi Paral Ba 4 Ke Fagunwa me rang ras ras barse
अक्षरा सिंह-वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'होली पे चले गोली'
भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का भी अपना ओहदा है। एक्टिंग के साथ-साथ वे सिंगिंग के लिए भी मशहूर हैं। इस बार होली पर वे फैंस के लिए 'होली पे चले गोली' गाना लेकर आई हैं। इस होली स्पेशल सॉन्ग में अक्षरा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा नजर आए हैं। आपके होली सेलिब्रेशन में यह गाना चार चांद लगा देगा।

Top Bhojpuri Holi Celebration Songs Lal Ghaghra to Holi Paral Ba 4 Ke Fagunwa me rang ras ras barse
गाल रंगेला - फोटो : सोशल मीडिया

'गाल रंगेला'
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का सुपर हिट गाना 'गाल रंगेला' होली के लिए शानदार गाना है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। 

Top Bhojpuri Holi Celebration Songs Lal Ghaghra to Holi Paral Ba 4 Ke Fagunwa me rang ras ras barse
लखैरन के टोली - फोटो : सोशल मीडिया

'लखैरन के टोली'
होली में युवाओं का हुड़दंग भी खूब होता है। ऐसे में युवाओं को ध्यान में रखते  हुए रवि लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में होली का गाना 'लखैरन के टोली' लिखा गया है। इस गाने में युवाओं को टोली बनाकर होली मनाते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा 'लाल घाघरा',  'होलिया में गर्दा होई', 'फगुनवा में रस बरसे' और 'होली में ला ललका पाउडर' जैसे गाने भी आप अपनी प्लेलिस्ट में जोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed