फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Singer priyanka singh was publicly misbehaved with at gopalganj thave festival akshara singh came in support

Akshara Singh: भोजपुरी सिंगर प्रियंका के साथ स्टेज पर हुई बदतमीजी, तो अक्षरा सिंह ने आयोजकों पर निकाली भड़ास

Mon, 17 Apr 2023 08:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 17 Apr 2023 08:05 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज में थावे महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां पहले दिन भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह पहुंची लेकिन इस मंच पर गायिका के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह सरेआम लोगों की भीड़ के सामने मंच पर फूट-फूट कर रोने लगी।

विज्ञापन
Singer priyanka singh was publicly misbehaved with at gopalganj thave festival akshara singh came in support
प्रियंका सिंह, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फैंस और एक कलाकार के बीच एक खास रिश्ता होता है। फैंस अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन कईं फैंस ऐसे होते हैं जिनकी वजह से कलाकारों को तकलीफ उठानी पड़ती है। हाल ही में भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उन्हें सरेआम फूट फूटकर रोना पड़ा।

विज्ञापन

प्रियंका के साथ थावे महोत्सव में हुई बदतमीजी
दरअसल बिहार के गोपालगंज में थावे महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह भी शामिल हुई थीं। लेकिन स्टेज परफॉर्मेंस करते हुए उनके साथ बदतमीजी हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद  भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने प्रियंका सिंह को सपोर्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका से छीन लिया माइक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गाने के दौरान ही एंकर रूपम त्रिविक्रम गायिका को बीच में ही रोक देती है। प्रियंका सिंह जब तक कुछ समझ पाती तब तक वह डीएम को सम्मानित करने के लिए बुलाने लगीं। हालांकि, प्रियंका सिंह दो मिनट बोलना चाह रही थीं लेकिन एंकर ने साफ कह दिया कि बहुत हो गया मैडम। इस दौरान एक और शख्स आया और उसने जबरन प्रियंका से माइक छीन लिया।

विज्ञापन

Singer priyanka singh was publicly misbehaved with at gopalganj thave festival akshara singh came in support
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह ने सुनाई खरी खोटी
वीडियो देखने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि एक कलाकार के साथ इतना गिरा हुआ व्यवहार बहुत निंदनीय है। बहुत भाग्य से ईश्वर किसी को कलाकार के रूप में जन्म देते हैं। कहने को सभ्य समाज की महफील पर अभद्रता की पराकाष्ठा देखिए कैसे अपने प्रभाव का खुद तमाशा दिखा रहे हैं ये लोग भूल गए कि मंच की मर्यादा और एक लड़की उससे पहले कलाकार की इज्जत सरेआम कर रहें हैं। जब भी किसी भी कलाकार की बात आएगी तो मैं ऐसे पढ़े लिखे जाहिलों का खुल के विरोध करूंगी। स्टेज पे माइक छीन रही ये औरत भी शायद ये भूल गई हैं कि एक औरत होके औरत का अपमान कर रही हैं धिक्कार है।

यह भी पढ़ें: 'किसी का भाई किसी की जान' में कैसा होगा पूजा हेगड़े का किरदार? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed