{"_id":"640ff1f2e45987b6dc024968","slug":"school-student-dance-on-bhojpuri-song-patli-kamariya-video-viral-on-internet-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri Song: अनजानी शादी में भोजपुरी सॉन्ग 'पतली कमरिया' पर झूमे स्कूली बच्चे, डांस करते वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Bhojpuri Song: अनजानी शादी में भोजपुरी सॉन्ग 'पतली कमरिया' पर झूमे स्कूली बच्चे, डांस करते वीडियो हुआ वायरल
Tue, 14 Mar 2023 09:33 AM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Tue, 14 Mar 2023 09:33 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी गाने पतली कमरिया पर स्कूल के बच्चे जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Bhojpuri Song
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर आसानी से किसी भी प्रकार का वीडियो वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर कई बार लोग रातों रात फेमस हो जाते हैं तो कई बार इसी के कारण बर्बाद भी हो जाता हैं। वहीं, भोजपुरी सिनेमा की बात करें तो इन दिनों इसके गाने काफी वायरल हो रहे हैं। लोगों को भोजपुरी गाने और उनका म्यूजिक काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी गाने पर स्कूल के बच्चे जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पतली कमरिया पर बच्चों ने जमकर किया डांस
भोजपुरी गाना पतल कमरिया, जब रिलीज हुआ था, तभी से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं, अब इस गाने पर स्कूल के बच्चे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल यह गाना उस दौरान बज रहा था, जब रास्ते से एक बारात निकल रही थी। साथ ही वहां पर स्कूल की बस भी खड़ी थी। हालांकि उस गाने पर बाराती नहीं नाच रहे थे, लेकिन बस के अंदर बैठे हुए छोटे छोटे बच्चों ने जमकर डांस करना शुरू कर दिया था। स्कूल के सभी बच्चे इस गाने में थिरकते हुए नजर आ रहे थे, तो फिर क्या था। बारातियों को भी देखकर काफी अच्छा लगा और वह भी उन बच्चों के साथ नाचने लगे थे।
विज्ञापन
Javed Akhtar: उर्दू भाषा को लेकर जावेद अख्तर की खरी-खरी, बोले, 'ये भारत की भाषा, पाकिस्तान तो...
विज्ञापन
जीवन के असली आनंद pic.twitter.com/9sgrNY4B6N
— !! सरकार !! (@darshanvpathak) March 6, 2023
बारातियों के चेहरे पर आई मुस्कान
इस गाने पर अक्सर हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम यूट्यूब आदि पर लोगों के वीडियोज देखे हैं। यहां तक की बॉलीवुड, भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस गाने पर डांस करते हुए नजर आए हैं। बच्चों के डांस का यह वायरल वीडियो दर्शन पाठक नामक युवक ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में युवक ने कैप्शन में लिखा है-जीवन का असली आनंद। बच्चों ने उस दौरान डांस का भी आनंद लिया और वहां खड़े बारातियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी थी।
Rang De Basanti Bhojpuri: कश्मीर पहुंची फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की टीम, इस हीरोइन की हो रही भोजपुरी में लॉन्चिंग