फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Priyanka Pandit breaks silence on her MMS leak viral video bhojpuri actress says my career is ruined

Priyanka Pandit: प्रियंका पंडित ने एमएमएस वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा करियर बर्बाद हो गया

Wed, 22 Feb 2023 06:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 22 Feb 2023 06:33 PM IST
सार

बीते साल प्रियंका पंडित का एक एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था, जिसके लिए यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। अब काफी समय बाद अभिनेत्री ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Priyanka Pandit breaks silence on her MMS leak viral video bhojpuri actress says my career is ruined
प्रियंका पंडित - फोटो : Instagram

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते हैं, लेकिन बीते साल प्रियंका का एक एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो पर प्रियंका को यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया था। उस वीडियो पर अब तक प्रियंका को कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। अब काफी समय बाद अभिनेत्री ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Priyanka Pandit breaks silence on her MMS leak viral video bhojpuri actress says my career is ruined
प्रियंका पंडित - फोटो : Instagram

बीते साल जो अभिनेत्री का एमएमएस वायरल वीडियो लीक हुआ था, उस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने कहा उनका नाम सिर्फ बदनाम करने के लिए वीडियो में जोड़ा गया है। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई। इस वीडियो की वजह से उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा है। उनका करियर बर्बाद हो गया।
Ranveer Singh: रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर का बड़ा हाथ, एक्टर बोले- वह न होतीं तो...

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Pandit breaks silence on her MMS leak viral video bhojpuri actress says my career is ruined
प्रियंका पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम

वायरल वीडियो को लेकर प्रियंका ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस पर कानूनी कदम उठा लिया है और पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज करा दी है। प्रियंका ने साफ तौर पर कहा कि वायरल वीडियो में वह नहीं हैं। किसी ने उनकी छवि खराब करने के लिए ही ऐसा किया है। वैसे तो अब तक कई भोजपुरी अभिनेत्रियों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई ने अब तक इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया भी नहीं दी है, लेकिन प्रियंका उनमें से नहीं हैं। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई है।
Ram Charan: अब अमेरिका को 'गुड मॉर्निंग' कहेंगे RRR स्टार, ग्लोबल स्टार बनने के लिए 'राम' ने बढ़ाए 'चरण'

विज्ञापन

Priyanka Pandit breaks silence on her MMS leak viral video bhojpuri actress says my career is ruined
प्रियंका पंडित - फोटो : Instagram

प्रियंका पंडित के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2013 में अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू के साथ फिल्म 'जीना तेरी गली में' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें न्यूकमर का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद प्रियंका ने 'दिल मत देना मेरी सौतन को', 'बहनोई जी', 'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे' और राजू सिंह के साथ 'पुलिसगिरी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
Jansen Panettiere: 'द वॉकिंग डेड' फेम एक्टर जानसेन पैनेटीयर का निधन, महज 28 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed